लग्जरी कारों में चलने वाला विकास अब दौड़ रहा पैदल
पुलिस की गिरफ्त में आए विकास दुबे के गुर्गे कार्तिकेय उर्फ प्रभात ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। लग्जरी कारों में चलने वाला विकास अब पुलिस से बचने के लिए पैदल ही भाग रहा है।
फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। पुलिस की गिरफ्त में आए विकास दुबे के गुर्गे कार्तिकेय उर्फ प्रभात ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। लग्जरी कारों में चलने वाला विकास अब पुलिस से बचने के लिए पैदल ही भाग रहा है। उसे अपने एनकाउंटर का डर सता रहा है। पुलिस की कई टीमें उसे घटना के बाद से तलाश रही है।