अमर दुबे भी था विकास के साथ, छह को निकला

यूपी एसटीएफ द्वारा हमीरपुर जिले में एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे का करीबी अमर दुबे भी फरीदाबाद में था। अमर दुबे विकास दुबे और प्रभात फरीदाबाद के हरि नगर में अंकुर के घर में ही रुके थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:56 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:15 AM (IST)
अमर दुबे भी था विकास  के साथ, छह को निकला
अमर दुबे भी था विकास के साथ, छह को निकला

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : यूपी एसटीएफ द्वारा हमीरपुर जिले में एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे का करीबी अमर दुबे भी फरीदाबाद में था। अमर दुबे, विकास दुबे और प्रभात फरीदाबाद के हरि नगर में अंकुर के घर में ही रुके थे। पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार अमर दुबे पहले ही यहां आ गया था और यहां उसने उन स्थानों की पड़ताल की, जहां पर विकास को रुकना था। पड़ताल करने के बाद उसने इसकी जानकारी विकास को दी। सूचना मिलने के बाद विकास छह जुलाई को जब फरीदाबाद पहुंचा, तो पुलिस की सख्ती को देखते हुए ही दोनों अलग-अलग हो गए। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश दुग्गल के अनुसार यह जानकारी मिलने के बाद तुरंत यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। फरीदाबाद पुलिस की सूचना पर ही यूपी एसटीएफ ने अमर दुबे की लोकेशन सर्च की और उसे हमीरपुर में मार गिराया।

chat bot
आपका साथी