वैक्सीन सुरक्षित है : 5767 लोगों ने लगवाया टीका

जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए आने वाले लोगों को अब घंटों में लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:26 PM (IST)
वैक्सीन सुरक्षित है : 5767 लोगों ने लगवाया टीका
वैक्सीन सुरक्षित है : 5767 लोगों ने लगवाया टीका

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए आने वाले लोगों को अब घंटों में लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। उनका नंबर भी जल्दी आ जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को सात केंद्रों पर अभियान चलाया गया और 5767 लोगों को टीका लगाया। इनमें से 2112 ने निजी अस्पताल में टीका लगवाया। बारिश की वजह से कम संख्या में लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और सीएमओ डा.विनय गुप्ता ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर टीकाकरण करवाने आए लोगों का उत्साह बढ़ाया और सुविधाओं का जायजा लिया। वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क में प्रधान जगदीश भाटिया ने और डबुआ कालोनी में भाजपा नेता सतीश फागना, कविद्र चौधरी व पार्षद मनोज नासवा ने स्वागत किया।

18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग में 4163 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जबकि 45 वर्ष व उससे अधिक आयुवर्ग में 1604 टीका लगवाकर खुद को गंभीर संक्रमण से सुरक्षित किया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश श्योकंद ने बताया कि अबतक 1182943 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सोमवार को सभी 48 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग वालों को टीका लगाया जाएगा। अब नहीं लगना होगा घंटों लाइन में

स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं के लिए पिक बूथ बनाने का फैसला किया है। यह बूथ नागरिक अस्पताल की कैंटीन चलाया जाएगा। इसमें गर्भवती के अलावा अन्य महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। जिला मलेरिया कार्यालय वाले पार्क में भी कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए अलग से काउंटर लगाया जाएगा। यहां पर पहली डोज के लिए आने वालों को टीका लगाया जाएगा। वहीं बुजुर्गों एवं दूसरी डोज वालों के लिए अलग से टीकाकरण पहले की तरह जारी रहेगा। जिले में अब कुल चार जगहों पर टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनय गुप्ता ने बताया कि जल्द ही पिक बूथ एवं अन्य काउंटर शुरू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी