जिले की बेटी सुबोध बनी यूपी में जिला पंचायत अधिकारी

सेक्टर-7 डी निवासी बीपी जोशी की होनहार पुत्री सुबोध जोशी ने यूपीपीएसएसी की परीक्षा उ‌र्त्तीण की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:41 PM (IST)
जिले की बेटी सुबोध बनी यूपी 
में जिला पंचायत अधिकारी
जिले की बेटी सुबोध बनी यूपी में जिला पंचायत अधिकारी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : सेक्टर-7 डी निवासी बीपी जोशी की होनहार पुत्री सुबोध जोशी ने यूपीपीएससी (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) की परीक्षा उत्तीर्ण कर औद्योगिक जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ में प्रशिक्षण के बाद सुबोध को उत्तर प्रदेश के किसी जिले की जिला पंचायत अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिलेगी। सुबोध की सफलता पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नयनपाल रावत, नीरज शर्मा, सीमा त्रिखा ने बधाई दी है।

जामिया मिलिया इस्लामिया कालेज से 2010 में बायो कैमेस्ट्री में एमएससी स्वर्ण पदक के साथ पूरी करने वाली सुबोध जोशी ने इससे पहले चार बार यूपीपीएससी की परीक्षा दी थी, दो बार साक्षात्कार तक भी पहुंचीं, पर सफलता हासिल न हो सकी। निराश होने की बजाय सुबोध ने फिर से नए सिरे से तैयारी की और अबकी बार सफलता हासिल कर ही ली। सुबोध कहती हैं कि 2015 में प्रशासनिक सेवा में जाने की नीयत से तैयारी शुरू की थी। पिता बीपी जोशी व माता संतोष ने हर कदम पर हौसला बढ़ाया। संतोष जोशी कहती है कि बेटी की लगातार असफलता ने उन्हें मायूस कर दिया था और मुस्कुराना तो भूल ही गई थीं। हर बार परिणाम का बड़ी उत्सुकता से इंतजार करते थे, इस बार भी परिणाम को लेकर उत्सुक थे और अब चैत्र नवरात्र से ठीक पहले परिणाम घोषित हुआ, तो मां दुर्गा के आशीर्वाद से बेटी सुबोध की मेहनत सफल होने की सूचना आई। अब संतोष जोशी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। सुबोध राजस्थान प्रशासनिक सेवा की भी तैयारी कर रही हैं। बहुत लोगों का सफलता में योगदान

सुबोध अपनी सफलता का श्रेय खुद की मेहनत के अलावा माता-पिता के कदम-कदम पर मिले सहयोग व बड़ी बहन शरद जोशी को देती हैं। शरद जोशी राजस्थान व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल मार्गेट अल्वा की कानूनी सलाहकार भी रह चुकी हैं। सुबोध ने अपनी सफलता में शिक्षकों की भूमिका को भी अहम बताया। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने की चाहत

अध्यात्म और भजनों में रुचि रखने वाली सुबोध कहती हैं कि पुरुष प्रधान समाज में आज भी महिलाओं को विभिन्न मंचों पर प्राथमिकता नहीं दी जाती है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करना प्रमुखता रहेगी और प्रशासनिक सेवा के माध्यम से महिलाओं के लिए कुछ अच्छा करने में योगदान देंगी। सुबोध को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया, पूर्व विधायक आनंद कौशिक व टेकचंद शर्मा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवीर डागर व पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक, राजन ओझा, पार्षद कपिल डागर, सुनील तेवतिया, अनिल तेवतिया, डा.तेजपाल शर्मा, बृजमोहन वत्स ने भी बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी