तीरंदाज आर्ची व रिया का इंडिया कैंप के लिए चयन

औद्योगिक नगरी की तीरंदाज आर्ची यादव व रिया तेवतिया का चयन इंडिया कैंप में किया गया है। यह कैंप 13 मई से रोहतक स्थित स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के केंद्र में आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 04:58 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 06:34 AM (IST)
तीरंदाज आर्ची व रिया का 
इंडिया कैंप के लिए चयन
तीरंदाज आर्ची व रिया का इंडिया कैंप के लिए चयन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : औद्योगिक नगरी की तीरंदाज आर्ची यादव व रिया तेवतिया का चयन इंडिया कैंप में किया गया है। यह कैंप 13 मई से रोहतक स्थित स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के केंद्र में आयोजित किया जाएगा। यदि दोनों तीरंदाज बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो उनका चयन 18 अगस्त से होने वाली व‌र्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी हो सकता है। आर्ची का चयन अंडर-17 आयुवर्ग, जबकि रिया का चयन जूनियर वर्ग में किया गया है। दीपक अहलावत ने बताया कि रिया ने जनवरी में पुणे में संपन्न हुए खेलो इंडिया में कांस्य पदक जीता था। इसमें आर्ची यादव ने भी अपनी तीरंदाजी का जौहर दिखाया था। पिछले वर्ष रिया ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। इसके अलावा वह बैंकॉक और मनीला में हुए एशिया कप में हिस्सा लिया था। वहीं छत्तीसगढ़ में संपन्न हुई अंडर-17 एसजीएफआइ तीरंदाजी में, ओपन नेशनल और खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज वशिष्ठ ने बताया कि आर्ची यादव ने वर्ष 2015 में दो कांस्य, 2016 में स्वर्ण और 2018 में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। पिछले साल सीबीएसई खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। इसके अलावा दो बार खेलो इंडिया के लिए भी चयनित हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी