विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

जासं फरीदाबाद भारत कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गांव सारन निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने साल 2017 में बेटी सुमन (26 वर्ष) की शादी भारत कॉलोनी निवासी अनिल कुमार के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले सुमन को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। सुमन ने यह बात फोन पर अपने माता-पिता को भी बताई थी। उन्होंने उसके ससुराल वालों को समझाने का काफी प्रयास किया मगर वे हरकतों से बाज नहीं आए। अब मायके वालों को सूचना मिली कि फांसी लगने से सुमन की मौत हो गई है। उन्होंने शिकायत दी है कि या तो ससुराल वालों ने सुमन को फांसी पर लटकाकर मार दिया है या उसे इतना प्रताड़ित किया कि वह जान देने को मजबूर हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजिनों को सौंप दिया है। सुमन के पति के साथ उसके ससुर सास ननद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Aug 2019 04:07 PM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 04:07 PM (IST)
विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज
विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

जासं, फरीदाबाद : भारत कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर ससुराल जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

गांव सारन निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने 2017 में बेटी सुमन (26 वर्ष) की शादी भारत कॉलोनी निवासी अनिल कुमार के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले सुमन को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। सुमन ने यह बात फोन पर अपने माता-पिता को भी बताई थी। उन्होंने उसके ससुराल वालों को समझाने का काफी प्रयास किया, मगर वे हरकतों से बाज नहीं आए।

अब मायके वालों को सूचना मिली कि फांसी लगने से सुमन की मौत हो गई है। उन्होंने शिकायत दी है कि या तो ससुराल वालों ने सुमन को फांसी पर लटकाकर मार दिया है, या उसे इतना प्रताड़ित किया कि वह जान देने को मजबूर हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजिनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी