अंधेरा गायब हो : घुप अंधकार में डूबी ग्रेफ की मास्टर रोड, रोशन होने पर बनेगी बात

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा मास्टर रोड के बीचोंबीच लाइटें लगाई थी। समय बीतने के साथ-साथ लाइटें खराब होना शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:47 PM (IST)
अंधेरा गायब हो : घुप अंधकार में डूबी ग्रेफ की मास्टर रोड, रोशन होने पर बनेगी बात
अंधेरा गायब हो : घुप अंधकार में डूबी ग्रेफ की मास्टर रोड, रोशन होने पर बनेगी बात

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : करीब एक दशक पूर्व ग्रेटर फरीदाबाद को बसाने के लिए मास्टर रोड का निर्माण किया गया था। करीब 45 किलोमीटर लंबी छह लेन मास्टर रोड सेक्टर-75 से लेकर 89 तक विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ती है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा मास्टर रोड के बीचोंबीच लाइटें लगाई थी। समय बीतने के साथ-साथ लाइटें खराब होना शुरू हो गई। अब मास्टर रोड के अधिकतर हिस्से पर लाइटें नहीं जल रही हैं। इस वजह से यहां 30 से अधिक सोसायटी में बस चुके हजारों परिवार और आसपास इतने ही गांवों के लोग परेशान हैं। मास्टर रोड की हालत जर्जर है, जगह-जगह गड्ढे भी हैं। इसलिए खतरा बढ़ा हुआ है। कई शिकायतें करने के बावजूद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अंधेरा और जर्जर सड़क की वजह से आए दिन छिटपुट हादसे होते रहते हैं। एफएमडीए टेकओवर कर रहा मास्टर रोड

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ग्रेटर फरीदाबाद की पूरी मास्टर रोड को टेकओवर कर रहा है। इसलिए अब यहां मास्टर रोड से जुड़ी किसी भी समस्या की ओर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उधर अभी एफएमडीए को मास्टर रोड दुरुस्त करने और लाइटें ठीक करने में समय लगेगा। इस दौरान यहां रह रहे लोगों को परेशानी झेलनी होगी। मास्टर रोड बनाई, नहीं जली लाइटें

सेक्टर-72-73 की डिवाइडिग रोड से बल्लभगढ़-तिगांव मुख्य मार्ग को मास्टर रोड से कनेक्ट कर दिया गया है। छह लेन मार्ग बन गया है, इसके बीचोंबीच लाइटें लगा दी गई हैं, लेकिन दो महीने बाद एक बार भी लाइटें जली नहीं हैं। इस मार्ग से अब वाहनों का आवागमन बहुत बढ़ गया है। इसलिए खतरा रहता है। ग्रेटर फरीदाबाद विकसित करते समय बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे, लेकिन यहां कुछ ऐसा दिखाई नहीं दिया। लाइटें ठीक करने में अधिक खर्चा नहीं आता। कम से कम वाहन चालक तो सुरक्षित सफर कर सकते हैं। इस बाबत कई बार शिकायत की जा चुकी है।

- विशाल गुप्ता, प्रधान, पार्क ग्रेंड्यूरा आरडब्ल्यूए ग्रेटर फरीदाबाद में सोसायटी में आबादी बढ़ रही है, लेकिन लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। मास्टर रोड से आवागमन करने पर अक्सर हादसे हो जाते हैं। अंधेरे की वजह से लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार अपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं।

- सतिदर दुग्गल, ट्रस्टी, नहरपार विकास मोर्चा मास्टर रोड को टेकओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद मास्टर रोड के ऊपर दो परत डाली जाएंगी, साथ ही लाइटें भी दुरुस्त की जाएंगी।

- एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता, एफएमडीए

chat bot
आपका साथी