मनीष नरवाल होंगे खेल रत्न सिंहराज बनेंगे अर्जुन अवार्डी

टोक्यो पैरालिपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज मनीष नरवाल का नाम खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया गाय है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:43 PM (IST)
मनीष नरवाल होंगे खेल रत्न 
सिंहराज बनेंगे अर्जुन अवार्डी
मनीष नरवाल होंगे खेल रत्न सिंहराज बनेंगे अर्जुन अवार्डी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : टोक्यो पैरालिपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज मनीष नरवाल का नाम खेल जगत के सबसे बड़े अवार्ड मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड के लिए प्रस्तावित हुआ है। इनके अलावा टोक्यो पैरालिपिक में ही रजत व कांस्य पदक अपने नाम करने वाले निशानेबाज सिंहराज अधाना का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए प्रस्तावित हुआ है। इनके नाम प्रस्तावित होने से खिलाड़ियों के परिवार में खुशी का माहौल हैं और अब उन्हें उस समय का इंतजार है, जब इन्हें राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान दिया जाएगा। टोक्यो पैरालिपिक में जीता था स्वर्ण पदक

मनीष नरवाल ने अपने शूटिग करियर में अभी तक किसी भी टूर्नामेंट में हार का मुंह नहीं देखा है। वह अभी तक अजेय रहे हैं। टोक्यो पैरालिपिक में 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनीष पदक नहीं जीतने पर निराश अवश्य हुए थे, लेकिन 50 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर देशवासियों का गौरव बढ़ाया था। बचपन से ही एक हाथ से दिव्यांग मनीष में अपना मार्ग खुद बनाया और आज दूसरों के लिए पथ प्रदर्शक बन रहे हैं। इनके छोटे भाई शिवा व बहन शिखा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और इन्हीं की तरह शूटिग में देश का नाम रोशन करने के लिए के दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वर्ष 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीतने वाले पर मनीष को तब अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी प्रतिभा को सराहा था। सिंहराज अधाना के परिवार में खुशी

अर्जुन अवार्ड के लिए नाम प्रस्तावित होने पर पैराशूटर सिंहराज अधाना के परिवार में खुशी की लहर है। इन्होंने टोक्यो पैरालिपिक में 10 मीटर इवेंट में कांस्य और 50 मीटर इवेंट में कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा एशियन गेम्स में भी रजत पदक जीतने में कामयाब रहे थे। सिंहराज ने पीसीआई और अपने कोच जेपी नौटियाल का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इन्होंने मेरी प्रतिभा को पहचाना है और देश व विदेश में पहचान दिलाई।

chat bot
आपका साथी