आठ महीने बाद एक नवंबर को होंगी खेल प्रतियोगिताएं

हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में एक नवंबर को करीब आठ महीने बाद खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:25 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:25 PM (IST)
आठ महीने बाद एक नवंबर  को होंगी खेल प्रतियोगिताएं
आठ महीने बाद एक नवंबर को होंगी खेल प्रतियोगिताएं

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में एक नवंबर को करीब आठ महीने बाद खेलों का आयोजन किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों में काफी उत्साह है और बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में लग गए हैं। खेल विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रधान सचिव ने जिला खेल अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।

हरियाणा दिवस पर होने वाले खेलों में चार टीम इवेंट सहित आठ खेलों के मुकाबले कराए जाएंगे। इसमें हाकी, कबड्डी, हैंडबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स, कुश्ती, मुक्केबाजी और बैडमिटन की प्रतियोगिताएं होंगी। खेलो इंडिया की तर्ज पर अंडर-17, 19 और 21 आयुवर्ग में मुकाबले होंगे। इन आयु वर्गाें में होंगे मुकाबले

-अंडर-21 आयुवर्ग में एथलेटिक्स के 100, 200, 400, 800 1500 और पांच हजार मीटर की दौड़, शाटपुट, लंबी कूद, ऊंच कूद व भाला फेक के मुकाबले कराए जाएंगे।

-अंडर-17 व 19 आयुवर्ग के बालक वर्ग में 49-52, 51-54, 54-57, 57-60, 64, 69 व 75-81 किलोग्राम वर्ग में व बालिका वर्ग में 48-51, 51-54, 54-57, 57-60 व 69-75 किलोग्राम वर्ग में मुक्केबाजी के मुकाबले कराए जाएंगे।

-बैडमिटन अंडर-19 आयुवर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के एकल व युगल मुकाबले कराए जाएंगे। वहीं फुटबाल, हैंडबाल के अंडर-19 व हाकी के 17 व कबड्डी के अंडर-21 आयुवर्ग में मुकाबले कराए जाएंगे।

-कुश्ती में अंडर-21 वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें फ्री स्टाइल में 57, 65, 70, 74 व 86 किलोग्राम वर्ग में और ग्रीको रोमन में 56, 60, 67, 77 व 87 किलो वर्ग में मुकाबले में होंगे। वहीं बालिका वर्ग में 50, 53, 57, 62 और 68 किलोग्राम वर्ग में मुकाबले कराए जाएंगे। खेलो इंडिया का प्रारूप भी हो सकेगा तैयार

हरियाणा दिवस पर होने वाले खेलों से प्रदेश सरकार को यह स्पष्ट हो जाएगा कि खेलो इंडिया के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए क्या आवश्यक कदम उठाने हैं। बता दें कि इस बार खेलो इंडिया की मेजबानी हरियाणा को मिली है। सीमित खिलाड़ियों की संख्या के साथ यह एक दिन की प्रतियोगिता होगी और इससे प्रदेश में प्रतियोगिताओं का आगाज हो जाएगा। खिलाड़ी काफी समय से अभ्यास कर रहे थे । इस प्रतियोगिता से उन्हें अपनी तैयारी के आकलन का मौका मिलेगा।

-रमेश वर्मा, जिला खेल अधिकारी

chat bot
आपका साथी