मैनहोल से ढक्कन गायब, बारिश में हादसों का अंदेशा

शहर में पिछले कई दिनों से सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन चोरी हो रहे हैं। हाल ही में एनआइटी ओल्ड फरीदाबाद बड़खल तथा बल्लभगढ़ में 50 से अधिक ढक्कन चोरी हो चुके हैं। मौजूदा बारिश के मौसम में चोरों की इस हरकत से इन क्षेत्रों में कभी भी कोई भीषण हादसा हो सकता है। इसमें लोगों की जान भी जा सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:45 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:16 AM (IST)
मैनहोल से ढक्कन गायब, बारिश में हादसों का अंदेशा
मैनहोल से ढक्कन गायब, बारिश में हादसों का अंदेशा

अनिल बेताब, फरीदाबाद : शहर में पिछले कई दिनों से सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन चोरी हो रहे हैं। हाल ही में एनआइटी, ओल्ड फरीदाबाद, बड़खल तथा बल्लभगढ़ में 50 से अधिक ढक्कन चोरी हो चुके हैं। मौजूदा बारिश के मौसम में चोरों की इस हरकत से इन क्षेत्रों में कभी भी कोई भीषण हादसा हो सकता है। इसमें लोगों की जान भी जा सकती है। हैरानी की बात तो ये है कि इस मामले में पुलिस ने एफआइआर तो दर्ज की है, इसके बाद भी ढक्कन चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। जागरण पड़ताल में यह बात सामने आई कि कई जगह ढक्कन नहीं हैं, तो कई ढक्कन टूटे पड़े हैं। नगर निगम सदन की बैठक में उठा मुद्दा

वार्ड 14 के पार्षद जसवंत सिंह ने पांच मार्च को नगर निगम की हुई बैठक में सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन चोरी होनी का मुद्दा उठाया था। पिछले 6 महीने में इस वार्ड में 10 जगह से मैनहोल के ढक्कन चोरी हो चुके हैं। हमारे क्षेत्र में सीवरेज के मैनहोल पर ढक्कन नहीं हैं। नगर निगम में शिकायत की है, लेकिन ढक्कन नहीं लगाया गया है।

-कृष्ण भुटानी, पांच एफ निवासी। मैनहोल के ढक्कन लगातार चोरी हो रहे हैं। बारिश में ढक्कन न होने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

-राजीव भारद्वाज। मैंने निगम अधिकारियों को सारी स्थिति से अवगत कराया है। इस तरह से ढक्कन लगाए जाएं कि आसानी से कोई तोड़ न सके और न ही कोई चुरा सके।

-जसवंत सिंह, पार्षद। कई जगह से मैनहोल के ढक्कन के चोरी होने की शिकायतें आ रही हैं। कार्यकारी अभियंता की ओर से पुलिस में एफआइआर भी दर्ज कराई गई हैं। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। जैसे पहले कालोनियों में लोग रात को सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकीदार को देते थे, अब फिर ऐसा करने की जरूरत है।

-बिरेंद्र कर्दम, अधीक्षण अभियंता।

chat bot
आपका साथी