स्मार्ट सिटी की डर्टी पिक्चर, जलभराव से हाईजैक हुईं सड़कें

शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करने वाले अधिकारी अगर शुक्रवार रात व शनिवार दिन में हाईवे सहित शहर की सड़कों पर जाम लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 06:20 AM (IST)
स्मार्ट सिटी की डर्टी पिक्चर, जलभराव से हाईजैक हुईं सड़कें
स्मार्ट सिटी की डर्टी पिक्चर, जलभराव से हाईजैक हुईं सड़कें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करने वाले अधिकारी अगर शुक्रवार रात व शनिवार दिन में हाईवे सहित सेक्टर-28, 19, 16, अजरौंदा चौक के आसपास से गुजरे होंगे तो असलियत सामने आ गई होगी। स्मार्ट सिटी तो छोड़ो शहर की ऐसी डर्टी पिक्चर देख हर कोई परेशान है। सेक्टरों के मुख्य मार्ग पर खोदाई होने और ऊपर से बारिश ने जैसे शहरवासियों को घरों में नजरबंद होने के लिए मजबूर कर दिया है। लोग बाहर अगर किसी काम के लिए निकले तो उन्हें घंटों जाम से जूझना पड़ा। दो मुख्य रोड पर चल रहा काम

बाईपास से मुख्य कनेक्टिविटी सेक्टर-28 और सेक्टर-16 की रोड है। सेक्टर-19 व 28 वाली रोड को स्मार्ट रोड बनाया जा रहा है, यहां महीनों से काम चल रहा है, जो पूरा होने को नहीं आ रहा। सेक्टर-16 वाली रोड को नए सिरे से बनाया जा रहा है। यहां भी काम की रफ्तार सुस्त है, जिसका खामियाजा रोजाना हजारों लोगों को घंटों जाम में फंसकर भुगतना पड़ रहा है। शनिवार दिनभर वाहन चालक जाम से बचने के लिए दूसरी सड़कों पर गए, पर वहां भी जाम मिला। हाईवे, मुख्य मार्ग पर जाम का असर सेक्टरों की अंदर की सड़कों पर भी आ गया। कार के अंदर बैठे लोग अफसरशाही को कोस रहे थे। हाईवे से कनेक्टिविटी वाले रोड पर 2 से 3 फुट जलभराव है। समझ ही नहीं आ रहा कि अधिकारी स्मार्ट सिटी बना रहे हैं या शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं। शासन-प्रशासन का लोगों को हो रही परेशानी की तरफ ध्यान ही नहीं है।

-विकास चौधरी, सेक्टर-19 ठेकेदार के काम के सामने अधिकारियों ने आंखें बंद कर ली हैं। शास्त्री कॉलोनी से निकासी है, पर वहां सड़क किनारे खड़े वाहनों ने अतिक्रमण किया हुआ है। रोजाना ड्यूटी पर जाते समय लेट हो जाते हैं। जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

-जसपाल ठाकुर, सेक्टर-19 हां, जलभराव व कनेक्टिविटी की समस्या आ रही है। सेक्टर-28 वाली स्मार्ट रोड बनाने के रास्ते में कई प्रकार की दिक्कतें हैं। निगम, बिजली और वन विभाग के अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द कुछ मुद्दे निबट जाएंगे। इसके बाद काम तेजी से कराया जाएगा।

-डॉ. गरिमा मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड।

chat bot
आपका साथी