बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे

बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बारिश का रबी की सभी फसलों को लाभ होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:03 PM (IST)
बारिश से खिल उठे 
किसानों के चेहरे
बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे

जासं, फरीदाबाद : बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बारिश का रबी की सभी फसलों को लाभ होगा। सब्जियों की फसल को भी फायदा बताया जा रहा है। इस समय अधिकतर किसानों के खेतों में गेहूं, जौ, चना, सरसों की फसल बोई हुई है। किसानों का कम से कम एक पानी लगाने का खर्चा बच गया है। चूंकि यह सभी फसलें सर्दियों की है, पर पिछले दिनों से सर्दी पड़ नहीं रही थी। अब बारिश के बाद सर्दी भी बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ फसलों को होगा। उधर सब्जियों में गाजर, मटर, मूली, शलगम, बैंगन, गोभी सहित अन्य प्रकार की सब्जियां बोई हुई हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 11 था। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बारिश से सभी फसलों को फायदा होगा। जिले में करीब ढाई हजार एकड़ जमीन पर सब्जियां बोई हुई हैं। बाकी जमीन पर गेहूं, जौ, चना, मटर सहित अन्य रबी की फसलें हैं।

-डॉ. आनंद कुमार, क्षेत्रीय कृषि विकास अधिकारी।

chat bot
आपका साथी