ड्रेन शिफ्ट न होने से अटकी चार लेन मार्ग योजना

इस मार्ग को चार लेन करने में नगर निगम की गंदे पानी की ड्रेन आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:30 PM (IST)
ड्रेन शिफ्ट न होने से अटकी 
चार लेन मार्ग योजना
ड्रेन शिफ्ट न होने से अटकी चार लेन मार्ग योजना

जासं, फरीदाबाद : विभागों में आपसी खींचतान से अक्सर कई अहम योजनाएं अटक जाती हैं। बल्लभगढ़ से तिगांव, आगरा-गुरुग्राम नहर पर नए पुल के आगे चार लेन मार्ग बनने के रास्ते में नगर निगम के गंदे पानी की ड्रेन आड़े आ रही है। नगर निगम इसे शिफ्ट नहीं कर रहा है। इससे करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग चार लेन नहीं हो पा रही है। सिचाई विभाग करीब पांच माह से नगर निगम अधिकारियों को इस बारे में कह रहा है। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालक भुगत रहे है। फिलहाल आगरा-गुरुग्राम नहर के आगे छोटी नहर पर बने पुल का मार्ग संकरा है। पानी के टैंकरों से इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे रोजाना हजारों वाहन चालकों को परेशानी होती है। इस मार्ग को चार लेन करने में नगर निगम की गंदे पानी की ड्रेन आ रही है। इसे शिफ्ट करने के लिए कई बार निगम अधिकारियों को कहा जा चुका है, पर अभी काम शुरू नहीं हो सका है। जैसे ही ड्रेन शिफ्ट होगी, हम अपना काम शुरू कर देंगे।

-वीएस रावत, कार्यकारी अभियंता, सिचाई विभाग।

chat bot
आपका साथी