लीज की दुकानों से वसूली को निगम ने भेजे नोटिस

नगर निगम ने बकायेदारों से वसूली करने के अभियान को गति देने के मकसद से शहर में लीज पर चल रही दुकानों को नोटिस भेज किराए की राशि जमा कराने को कहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:37 PM (IST)
लीज की दुकानों से वसूली को निगम ने भेजे नोटिस
लीज की दुकानों से वसूली को निगम ने भेजे नोटिस

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम ने बकायेदारों से वसूली करने के अभियान को गति देने के मकसद से शहर में लीज पर चल रही दुकानों को नोटिस भेज किराए की राशि जमा कराने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि समय रहते अगर दुकानदारों ने किराये की राशि जमा नहीं कराई, तो आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के रिकार्ड के अनुसार एनआइटी, ओल्ड फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ नगर निगम क्षेत्र में लीज की 1757 दुकानें हैं। नगर निगम ने इनसे करीब 70 लाख रुपये किराये के रूप में लेने हैं। एनआइटी के 1577 दुकानदारों, ओल्ड फरीदाबाद के 34 दुकानदारों तथा 97 दुकानदारों पर बकाया चल रहा हैं। नगर निगम के अलग-अलग जोन के क्षेत्रीय कर अधिकारियों की ओर बकायेदारों को पहले भी नोटिस भेजे गए थे। क्षेत्रीय कर अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से इन दुकानों को फ्री होल्ड किया जा चुका है, लेकिन बहुत से दुकानदारों ने अभी

सरकार की नीति के तहत फ्री होल्ड संबंधी राशि जमा नहीं करवाई है। इन दुकानदारों पर नगर निगम का लीज का पिछला बकाया चल रहा है। निगमायुक्त यशपाल यादव के आदेशानुसार अब नोटिस भेजे जा रहे हैं, ताकि राजस्व हासिल हो सके। नगर निगम का 125 करोड़ रुपये बकाया

शहरवासियों से करीब 125 करोड़ रुपये संपत्ति कर के लेने हैं। लाख रुपये से अधिक राशि वाले बकायेदारों की संपत्ति सील की जा रही है। इस कार्रवाई से बचने को बकायेदारों को अपना कर जमा कराने को आगे आना चाहिए। निगमायुक्त के अनुसार नए वर्ष में 31 मार्च से पहले सभी बकायेदारों से कर की वसूली कर ली जाएगी। इस बारे में सभी कर अधिकारियों को सख्ती बरतने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी