जनवरी तक पूरा होगा राष्ट्रीय राजमार्ग का छह लेन पुल

राष्ट्रीय राजमार्ग का गुरुग्राम नहर पर बनाया जा रहा छह लेन का पुल अब जनवरी तक तैयार हो पाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:15 PM (IST)
जनवरी तक पूरा होगा राष्ट्रीय 
राजमार्ग का छह लेन पुल
जनवरी तक पूरा होगा राष्ट्रीय राजमार्ग का छह लेन पुल

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग का गुरुग्राम नहर पर बनाया जा रहा छह लेन पुल अब मध्य जनवरी तक तैयार होगा। पुल बनाने वाली कंपनी ने इसे नवंबर तक तैयार करने का दावा किया था, लेकिन ये समय पर तैयार नहीं हो पाया। अभी दूर-दराज से आने-जाने वाले लोगों को कुछ दिन और सर्विस रोड के पुलों से निकलना पड़ेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग के छह लेन पुल का गुरुग्राम नहर पर बनाने का काम सितंबर में शुरू किया गया। तब पुल बनाने वाली कंपनी ग्वारा कंस्ट्रक्शन के प्रबंधन ने नवंबर के आखिरी सप्ताह में इसे तैयार करके आम लोगों को सौंपने का आश्वासन दिया था। लोगों को उम्मीद थी कि पुल बनने से अब लोगों को ज्यादा दिन परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाम को चार बजे के बाद राजमार्ग के साइड वाली रोड के पुलों पर लंबा जाम लग जाता है। क्योंकि इस समय उद्योगों की छुट्टी होती है। उद्योगों में काम करने वाले श्रमिक अपने-अपने घरों को लौटते हैं। पलवल से दिल्ली की तरफ आने वाले वाहनों की लाइन राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन तक और दिल्ली से पलवल जाने वाली लाइन पर संत सूरदास सिही मेट्रो स्टेशन से लेकर नहर तक जाम में फंसे लोगों को निकलने में 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। पुल बनाने वाली कंपनी को राजमार्ग से जाने वाले लोगों की परेशानी को समझना चाहिए। रोजाना लंबे-लंबे जाम लग जाते हैं। यदि पुल समय पर बन जाता, तो लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ता।

-बंसी उर्फ कुलदीप मेहता बीच में प्रदूषण होने के कारण एनजीटी के आदेश पर पुल का निर्माण कार्य बंद करना पड़ा। अगले पांच-छह दिन में पिलर की लाचिग हो जाएगी और उसके बाद छत डालने का काम शुरू हो जाएगा, साथ ही मिट्टी भरना शुरू हो जाएगा। पुल को 15 जनवरी तक हर हाल में तैयार कर दिया जाएगा।

-सौरभ लांबा, प्रबंधक ग्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी

chat bot
आपका साथी