भाजपा कार्यकर्ताओं की ई बैठक संपन्न

फरीदाबाद विधान सभा की ई-बैठक संपन्न हुई। बैठक मे मोदी सरकार-2 के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा के मंडल व बूथ स्तर पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में जिला उपाध्यक्ष मूलचंद मित्तल ने विस्तार से जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 09:12 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:19 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं  की ई बैठक संपन्न
भाजपा कार्यकर्ताओं की ई बैठक संपन्न

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : फरीदाबाद विधान सभा की ई-बैठक संपन्न हुई। बैठक में मोदी सरकार-2 के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर, वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा के मंडल व बूथ स्तर पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में जिला उपाध्यक्ष मूलचंद मित्तल ने विस्तार से जानकारी दी। हरियाणा में पार्टी 20 लाख परिवारों तक मोदी सरकार-2 सहित मनोहर लाल सरकार की उपलब्धियों को पत्रक द्वारा पहुंचाएगी। यह कार्यक्रम 7 से 14 जून तक चलेगा। बूथ स्तर पर दो-दो कार्यकर्ताओं की टोली घरों में जाकर संपर्क करेगी। बैठक में फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, फरीदाबाद विधानसभा के तीनों मंडलों के अध्यक्ष नीरज मित्तल, सचिन शर्मा, कुलदीप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बीएन पांडे, प्रवीण चौधरी, डीपी जैन, मोर्चों के अध्यक्ष एवं पारस भारद्वाज, प्रकाशवीर नागर, प्रकाश भाटी, राज मदान, सुनील आनंद ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी