भारत माता की जय के नारों के साथ निकली तिरंगा सम्मान यात्रा

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस वाले दिन लालकिले में उपद्रव मचाना और तिरंगे के समक्ष केसरी रंग का झंडा फहराकर देश की अस्मिता को तार-तार करने से हर कोई आहत है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 09:22 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 09:22 PM (IST)
भारत माता की जय के नारों के साथ निकली तिरंगा सम्मान यात्रा
भारत माता की जय के नारों के साथ निकली तिरंगा सम्मान यात्रा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस वाले दिन लालकिले में उपद्रव मचाना और तिरंगे के समक्ष केसरी रंग का झंडा फहराकर देश की अस्मिता को तार-तार करने से हर कोई आहत है। रविवार को बड़खल विधानसभा क्षेत्र में देशभक्तों ने तिरंगा सम्मान यात्रा निकाल कर अपनी भावनाओं का इजहार किया।

विधायक सीमा त्रिखा के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा मेहता चौक से शुरू होकर पटेल चौक, एसजीएम नगर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और पुष्पवर्षा की। लोगों ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर जयघोष के नारे लगाए। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि भारत देश तिरंगे का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। जिस तिरंगे एवं देश की आन-बान-शान के लिए शहीदों एवं जवानों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं, उसका इस तरह से अपमान बर्दाश्त के नाकाबिल है। 26 जनवरी की घटना के बाद पूरे भारतवर्ष के लोगों में आक्रोश है। तिरंगा पूरे भारत देश का सम्मान है।

तिरंगा सम्मान यात्रा में अनेक धार्मिक, व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ आमजन ने हिस्सा लिया। इस पैदल तिरंगा यात्रा में महापौर सुमनबाला, पार्षद मनोज नासवा, एनएच मंडलाध्यक्ष अमित आहूजा, बड़खल मंडलाध्यक्ष सतेंद्र पांडे, अंजू भड़ाना, बिशंभर भाटिया, राधे श्याम भाटिया, अमित भाटिया, कालू चौधरी, कर्मबीर बैसला, प्रवीण चौधरी, सुरजीत नागर, लिक्खी चपराना, बदन सिंह, ओमप्रकाश ढींगड़ा, सुरेंद्र शर्मा, रामपाल भारद्वाज, डा. विपिन शर्मा, संजय महेन्द्रु, रीता गोंसाई, दीपा भाटिया, नितेश भड़ाना, सुभाष दलाल, एडवोकेट राजेश बैसला, सुमित विज, कमल शर्मा, घूरण झा, तरसेम मेहता, हंसराज शर्मा, डा. यामीन खान, दीप नारायण ठाकुर, अनिल बैनीवाल, हिमांशु मिश्रा, शालिनी मंगला, चमन गर्ग, जगमोहन शर्मा, जगत फागना, संजय अरोड़ा, विनय बख्शी, कपिल शर्मा, नीलम गुलाटी एवं हरप्रीत सिंह मौजूद रहे।

----------------

लालकिला में हुई घटना शर्मनाक थी। तिरंगे का अपमान हमारे देश का अपमान है। लोगों को समझना होगा कि तिरंगा हमारी शान है। यही दर्शाने के लिए इस यात्रा में भाग लिया।

-सुदेश ओबराय

-----------

आंदोलनकारियों को असहमति जताने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगे का अपमान नहीं किया जाना चाहिए था। तिरंगा हमारे राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है।

नीलम गुलाटी

----

जिस तरह से लोगों ने लालकिला पर तिरंगा का अपमान किया गया है। किसी भी राष्ट्रभक्त को यह सहन नहीं हो सकता है। हमने यात्रा में भाग लेकर तिरंगे के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की है।

-प्रवीन चौधरी

chat bot
आपका साथी