विद्यासागर स्कूल में विधायक ने रोपे पौधे

जासं फरीदाबाद रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन द्वारा चलाए चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को तिगांव स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:21 PM (IST)
विद्यासागर स्कूल में विधायक ने रोपे पौधे
विद्यासागर स्कूल में विधायक ने रोपे पौधे

जासं, फरीदाबाद : रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन द्वारा आयोजित पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को तिगांव स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक राजेश नागर, क्लब के प्रधान विनय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष दीपक यादव, पूर्व प्रधान नरेंद्र परमार, मोहेंद्र सर्राफ, संजय गर्ग, एसपी सिंह, विक्रम सिंह एडवोकेट, जिला पार्षद, देवेंद्र भाटी, अशोक सरपंच रायपुर ने नीम, जामुन, गुलमोहर, अशोक, बोतल व एरिक पॉम के पौधे रोपे। विधायक ने पौधे लगाने के साथ-साथ इसके संरक्षण पर भी जोर दिया।

chat bot
आपका साथी