आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित

जासं फरीदाबाद आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने फरीदाबाद जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:40 PM (IST)
आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित
आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित

जासं, फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने फरीदाबाद जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष धर्मबीर भडाना के नेतृत्व में विनोद भाटी को संगठन मंत्री, भीम यादव को सचिव, राजन गुप्ता कोषाध्यक्ष, सुबोध शर्मा, डॉ. प्रिस गिरी, दिनेश मंगला, निशांत बजाज एवं सुनील ग्रोवर को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा नरेंद्र सरोहा, रघवर दयाल, हीरालाल सोनी, वाइके शर्मा, सोहनराज एवं कुलदीप चावला उपाध्यक्ष, रोशन झा, हिजबुल रहमान, डीएस चावला, मोहित गुप्ता, प्रभु दयाल, कृष्णवीर गोयल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं तेजवंत सिंह उर्फ बिट्टू संयोजक बड़खल, वीणा वशिष्ठ संयोजक तिगांव, संतोष यादव संयोजक एनआइटी, सुमन लता वशिष्ठ संयोजक ओल्ड फरीदाबाद, एवं लोकेश अग्रवाल को बल्लभगढ़ का संयोजक बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी