Faridabad Crime News : जन्माष्टमी पर दही हांडी के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Faridabad Crime News मंदिर में पहले दही हांडी चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक युवक ने गोली मारकर दूसरे की हत्या कर दी। मृतक युवक का नाम भूपेंद्र है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 10:52 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 10:52 AM (IST)
Faridabad Crime News : जन्माष्टमी पर दही हांडी के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
Faridabad Crime News : जन्माष्टमी पर दही हांडी के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली/फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे फरीदाबाद के गांव सोतई में जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में पहले दही हांडी चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक युवक ने गोली मारकर दूसरे की हत्या कर दी। मृतक युवक का नाम भूपेंद्र है। वह इसी गांव निवासी है। वहीं, गोली मारने का आरोप भोली सरपंच के बेटे सोनू पर है।

उधर, ग्रामीणों से पता चला है कि जन्माष्टमी के अवसर पर गांव निवासी 20 वर्षीय भूपेंद्र और भोली सरपंच का लड़का सोनू अलग अलग वृंदावन गए थे। वहां से दोनों दही हांडी लेकर आए थे।यह हांडी गांव के मंदिर में चढ़ाई जानी थी। दोनों के बीच पहले दही हांडी चढ़ाने की होड़ लग गई। धीरे धीरे विवाद बढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। फिर सोनू ने पिस्टल निकाल ली और गोली चला दी। एक गोली भूपेंद्र को लगी। उसे सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची फरीदाबाद पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।

chat bot
आपका साथी