यूके से लौटी महिला हुई कोरोना संक्रमित, नई स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सैंपल दिल्ली भेजा

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार यूके से 185 लोग लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग इनमें से 108 लोगों तक ही पहुंच सका है जबकि अन्य लोगों की खोज जारी रही है। अधिकतर लोगों ने अपने निवास व मोबाइल नंबर की गलत जानकारी दी है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 06:03 PM (IST)
यूके से लौटी महिला हुई कोरोना संक्रमित, नई स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सैंपल दिल्ली भेजा
महिला यूएस से वाया यूके होते हुए फरीदाबाद पहुुंची है।

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। यूके से लौटी एक महिला में कोरोना संक्रमण पाया गया है। महिला में कोरोना की नई स्ट्रेन संक्रमण का पता लगाने के लिए सैंपल को दिल्ली स्थित जीनोम प्रयोगशाला में भेजा गया है। यदि महिला में कोरोना की नई स्ट्रेन के संक्रमण की पुष्टि होती है, तो स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां बढ़ सकती है। महिला यूएस से वाया यूके होते हुए फरीदाबाद पहुुंची है।

उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश श्योकंद ने बताया कि महिला छह दिसंबर को फरीदाबाद लौटी थी। उसकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अभी उसने एहतियातन दोबारा कोरोना जांच कराई थी। इसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वजन को क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। उनकी कोरोना जांच भी की गई है। हालांकि किसी में भी कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया है। एक सप्ताह बाद दोबारा से जांच होगी।

185 लौटे विदेश से

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार यूके से 185 लोग लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग इनमें से 108 लोगों तक ही पहुंच सका है, जबकि अन्य लोगों की खोज जारी रही है। अधिकतर लोगों ने अपने निवास व मोबाइल नंबर की गलत जानकारी दी है। इससे स्वास्थ्य विभाग को इन्हें ढूंढने में परेशानी ह रही है।

गलत जानकारी होगी एफआईआर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयास के बावजूद यूके से लौटे लोगों में जांच की उदासीनता चिंता बढ़ा रही है। गलत जानकारी देकर विभाग को गुमराह कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ पुलिस की मदद लगेा और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। लोग अपनी सही जानकारी दें और स्वास्थ्य विभाग की कोरोना जांच में सहयोग करें।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी