विकासपुरी में चल रहे अल्ट्रसाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, चार गिरफ्तार

डा. हरीश आर्या ने बताया कि जानकारी मिली थी कि पूनम नाम की महिला गर्भवतियों को दिल्ली लाकर गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच करवाती है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई गर्भवती ने पूनम से संपर्क किया और 32 हजार रुपये में भ्रूण के जांच करने के तय हुए।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 01:04 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 01:04 PM (IST)
विकासपुरी में चल रहे अल्ट्रसाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, चार गिरफ्तार
अल्ट्रसाउंड मशीन को किया सील, चार आरोपितों को किया गिरफ्तार।

फरीदाबाद [अभिषेक]। जिला स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने शनिवार देर शाम एक बार फिर अंतर राज्यीय छापेमारी कर विकासपुरी में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी। मामला उत्तम नगर थाने में दर्ज किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनय गुप्ता ने उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश आर्या और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में तिगांव स्वास्थ्य केंद्र की डा. राखी और कानूनी सलाहकार संजय गुप्ता साथ में थे। छापेमारी से पहले एक गर्भवती को भ्रूण जांच के लिए तैयार किया गया।

डा. हरीश आर्या ने बताया कि जानकारी मिली थी कि पूनम नाम की महिला गर्भवतियों को दिल्ली लाकर गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच करवाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई गर्भवती ने पूनम से संपर्क किया और 32 हजार रुपये में भ्रूण के जांच करने के तय हुए। इसके बाद पूनम उसे विकासपुरी स्थित जयबाला जी अस्पताल ले गई, जहां पर उसने एक रेफरल स्लिप बनवाई और जांच के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्र ले गई।

वहां, पर गर्भवती ने सभी औपचारिकताएं पूरी की और इसके बाद अल्ट्रासाउंड करके गर्भवती को बाहर बैठने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गर्भवती का पीछा कर रही थी। टीम ने मौका पाकर छापेमारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पूनम एक अन्य रजनी नाम की महिला के संपर्क में थी।

वह अल्ट्रासाउंड संचालक और पूनम के बीच मध्यस्थता का काम करती थी। रजनी ही फोन करके इशारों में बताती थी कि गर्भ पलने वाला भ्रूण लड़के का है या लड़की का। रजनी ने पूनम को फोन पर इशारों में बताया कि गर्भवती के गर्भ पलने वाला भ्रूण लड़के का है। पूनम, रजनी व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है और उत्तम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी