फरीदाबाद में खोरी बस्ती के लोगों को अलाटमेंट लेटर मिलने के 9 दिन भी नहीं सुधरे हालात, लोग परेशान

खोरी बस्ती के लोगों को अलाटमेंट लेटर दिए जाने के 9 दिन भी डबुआ कालोनी के मकानों की दशा सुधर नहीं पाई है। अलाटमेंट लेटर लेकर खोरी बस्ती के लोग मकान देखने को डबुआ कालोनी में पहुंच रहे हैं मगर वहां की हालत देख कर लोग खफा हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:51 PM (IST)
फरीदाबाद में खोरी बस्ती के लोगों को अलाटमेंट लेटर मिलने के 9 दिन भी नहीं सुधरे हालात, लोग परेशान
एनआईटी फरीदाबाद डबुआ कॉलोनी के मकान की टूटी हुई खिड़की दिखाते हुए खोरी बस्ती के लोग

फरीदाबाद [अनिल बेताब]। नगर निगम की ओर से खोरी बस्ती के लोगों को अलाटमेंट लेटर दिए जाने के 9 दिन भी डबुआ कालोनी के मकानों की दशा सुधर नहीं पाई है। अलाटमेंट लेटर लेकर खोरी बस्ती के लोग मकान देखने को डबुआ कालोनी में पहुंच रहे हैं, मगर वहां की हालत देख कर लोग खफा हैं। डबुआ कालोनी में कई जगह सीवर के मैनहोल खुले हैं। मकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूटी हुई हैं। बता दें कि करीब ढाई महीने पहले नगर निगम ने अरावली में बसी खोरी बस्ती में अवैध निर्मण ढहाए थे। खोरी के लोग जब तोड़फोड़ के विरोध में आगे आए, तो इसके बाद सरकार ने पुनर्वास नीति के तहत खोरी के लोगों को मकान देने की घोषणा की थी।

लगभग 2400 लोगों ने पुनर्वास नीति के तहत आवेदन किया था। करीब हजार लोगों के आवेदन मंजूर किए गए। पिछले दिनों कई लोगों को अलाटमेंट लेटर जारी किए गए। खोरी बस्ती निवासी इमरान अली ने बताया कि वह डबुआ कालोनी में मकान देखने पहुंचे हैं। मकानों की हालत ठीक नहीं हैं। प्रवेश द्वार पर ही सीवर के मैनहोल हैं, जिन पर ढक्कन नहीं हैं। ऐसे ही कई जगह सीवर का पानी जमा है। बृजलाल, राम प्रसाद तथा अबरार ने कहा कि उन्होंने पुनर्वास नीति के तहत आवेदन किया था, मगर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है कि उन्हें कब मकान मिलेगा।

मजदूर आवास संघर्ष समिति, खोरी के सदस्य निर्मल गोराना तथा सलीम खान ने बताया कि नगर निगम पहले मकानों की दशा सुधारे और इसके बाद अलाटमेंट करे। इस बारे में नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजी लाल ने बताया कि डबुआ

कालोनी में सफाई करा दी गई है। खिड़कियां तथा दरवाजे लगाने को टेंडर किया गया है। जल्द ही काम शुरू करवा

दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी