फरीदाबाद में सीएनजी के दाम में 90 पैसे प्रति किलो की वृद्धि, लोग बोले- जीना हुआ दुश्वार

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में भी सीएनजी के दाम में 90 पैसे प्रति किलो की वृद्धि कर दी गई हैं। अभी तक 50.85 प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी मिल रही थी लेकिन अब यह बढ़कर 51.75 प्रति किलोग्राम हो गई है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 11:26 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 11:26 AM (IST)
फरीदाबाद में सीएनजी के दाम में 90 पैसे प्रति किलो की वृद्धि, लोग बोले- जीना हुआ दुश्वार
फरीदाबाद में सीएनजी के दाम में 90 पैसे प्रति किलो की वृद्धि, लोग बोले- जीना हुआ दुश्वार

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में भी सीएनजी के दाम में 90 पैसे प्रति किलो की वृद्धि कर दी गई हैं। अभी तक 50.85 प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी मिल रही थी, लेकिन अब यह बढ़कर 51.75 प्रति किलोग्राम हो गई है। इसका सीधा असर जिले के 60 हजार से अधिक वाहनों पर पड़ेगा। इस समय फरीदाबाद जिले में 19 सीएनजी के स्टेशन हैं। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, सेक्टर-9, 17, 24, क्राउन प्लाजा के सामने, सेक्टर-20ए, बी, एस्कॉट्र्स कंपनी के सामने, यामाहा फैक्ट्री के सामने, सीकरी के पास व बाईपास रोड पर हैं। स्टेशनों पर रोज दो लाख किलोग्राम से अधिक सीएनजी की सप्लाई की जाती है। बता दें कि दिल्ली और फरीदाबाद में सीएनजी के दामों में तकरीबन 10 रुपये का अंतर आ चुका है।

12 साल में प्रति किलो बढ़ गए 30.75 रुपये

शहर में 2009 में सीएनजी व पीएनजी की सप्लाई शुरू हुई थी। उस समय सीएनजी के दाम 21 रुपये प्रति किलोग्राम थे। अभी तक कई बार बढ़ोतरी कर ये दाम 51.75 तक पहुंच गए हैं। यानी 12 साल में प्रति किलोग्राम 30.75 रुपये बढ़ोतरी हो गई है।

वाहन चालकों ने जताई नाराजगी

सीएनजी कार चलाने वाले जयराज, विनोद व नवीन ने बताया कि जिले में अधिकतर वाहन सीएनजी हैं, इसलिए खपत बढ़ रही है। दाम बढ़ने से परेशानी होती है। लाकडाउन की वजह से जनता परेशान हैं। ऐसे में किसी भी जरूरी चीज के दाम नहीं बढ़ने चाहिए। लोगों को यह भी कहना है कि पेट्रोल-डीजल के वाहनों से चलने तो मुश्किल है ही, अब सीएनजी के बढ़े दाम तो लोगों को मुश्किल और बढ़ाएंगे।

उधर, भाषित ढोलकिया (उपाध्यक्ष, अडानी गैस कंपनी) का कहना है कि हर साल सीएनजी-पीएनजी के दाम संशोधित किए जाते हैं। कई बार बढ़ा भी दिए जाते हैं और कई बार घटाए जाते हैं। इस कड़ी में इस बार बढ़ाया गया है और आने वाले समय में कम भी किए जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी