Lockdown Extended : दिल्ली से सटे हरियाणा के 6 से अधिक शहरों में बढ़ा लॉकडाउन, जाने डिटेल

दिल्ली से सटे एनसीआर में लॉकडाउन को लेकर असमंजस है क्योंकि यहां पर लॉकडाउन 10 मई तक ही है। अब पड़ोसी राज्यों ने इसे आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है वहीं यहां पर अभी तक यह साफ नहीं है कि इसे आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:32 AM (IST)
Lockdown Extended : दिल्ली से सटे हरियाणा के 6 से अधिक शहरों में बढ़ा लॉकडाउन, जाने डिटेल
हरियाणा के पड़ोसी राज्य दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है।

फरीदाबाद, ऑनलाइन डेस्क। Lockdown AGAIN in Haryana : दिल्ली से सटे हरियाणा के एनसीआर के छह से ज्यादा शहरों में लॉकडाउन को लेकर स्थिति अभी असमंजस वाली खत्म हो गयी। यहां भी लाॅकडाउन को 17 मइ तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं, इससे पहले हरियाणा के पड़ोसी राज्य दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने रविवार की दोपहर को लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया था। इधर, यूपी की बात की जाए तो यहां पर भी लॉकडाउन बढ़ चुका है। ऐसी स्थिति में दिल्ली से सटे हरियाणा के एनसीआर में लॉकडाउन को लेकर इसलिए असमंजस वाली थी, क्योंकि यहां पर भी लॉकडाउन 10 मई तक ही ऐलान किया गया था जिसे आगे बढ़ाने की जानकारी देर शाम को जनता के सामने आयी।

यह है हरियाणा सरकार की ओर से जारी ताजा अपडेट (Haryana Lockdown Extention)

बता दें कि रविवार की देर शाम को हरियाणा सरकार के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बताया कि हरियाणा में लॉकडाउन को सरकार ने 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि इसे लॉकडाउन का नाम ना देकर महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा का नाम दिया गया है। यह भी बता दें कि इस बार आदेश में कुछ परिवर्तन किया गया है जिसको लेकर विस्तार से जानकारी देर से जारी की जाएगी। बता दें कि हरियाणा में लॉकडाउन 10 मई की रात तक ही है सोमवार की सुबह पांच बजे यह खत्म हो रहा है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में चल तेज हवा से बदला मौसम, अगले एक घंटे में नोएडा में गिर सकते हैं ओले

उत्तर प्रदेश में क्या है स्थिति (UP Lockdown Extension)

यूपी के सीएम योगी ने रविवार को 10 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है। इसमें 17 मई सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान नियम को तोड़ने वालों पर पुलिस काफी सख्ती करेगी यह भी आदेश दिया गया है। इधर सीएम योगी ने गांवों में भी वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को लेकर काम तेज करने का भी निर्देश दिया है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया आदेश, कहा- 6 माह के भीतर निजी अस्पतालों को लगाना होगा ऑक्सीजन प्लांट

दिल्ली में लॉकडाउन और सख्ती दोनों बढ़ी, मेट्रो सेवा बंद (Delhi Lockdown Again)

दिल्ली में भी सोमवार सुबह पांच बजे खत्म हो रहे लॉकडाउन को सीएम केजरीवाल ने बढ़ा दिया है। यहां पर अब 17 मई तक के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। इसके साथ ही यहां पर कोरोना के खतरे को कम करने के लिए मेट्रो की सेवा भी बंद करने का एलान किया गया है। मेट्रो अब 16 मई तक के लिए बंद रहेगी। बता दें कि दिल्ली में पिछले दो लॉकडाउन के बाद से हालात में काफी सुधार है। यहां पर संक्रमित दर करीब 10 फीसद से नीचे आ गया है। हालांकि अभी भी मरीजों को बेड और ऑक्सीजन की किल्लत से जूझना पड् रहा है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में ऑक्सीजन की कमी पर सुनवाई चल रही है। हालात में सुधार है मगर स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। कई अस्पताल से अब भी ऑक्सीजन को लेकर एसओएस कॉल आ रहे हैं।

Delhi Lockdown Extended: पढ़िये- दिल्ली में 17 मई तक लगाए गए लॉकडाउन के मद्देनजर 2 बड़े एलान

Lockdown 2021 Extension: देश की राजधानी में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, दिल्ली मेट्रो का संचालन भी होगा बंद

chat bot
आपका साथी