Kanpur Encounter Case: ट्वीटर पर Vikas Dubey के साथ टॉप ट्रेंड कर रहा Faridabad

History Sheeter Vikash Dubey हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी ने फरीदाबाद जिले को सुर्खियों में ला दिया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:34 PM (IST)
Kanpur Encounter Case: ट्वीटर पर Vikas Dubey के साथ टॉप ट्रेंड कर रहा Faridabad
Kanpur Encounter Case: ट्वीटर पर Vikas Dubey के साथ टॉप ट्रेंड कर रहा Faridabad

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Kanpur Encounter Case:दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिला बुधवार को अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या के आरोपित हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (History Sheeter Vikash Dubey) की गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी ने फरीदाबाद जिले को सुर्खियों में ला दिया है। आलम यह है कि विकास दुबे के फरीदाबाद ट्वीटर पर टॉप ट्रेंड में है। 

गौरतलब है कि  मंगलवार को दिनभर यह खबर मीडिया में तैरती रही कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर में कहीं छुपा हुआ है और दिल्ली की किसी कोर्ट में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की सक्रियता भी बढ़ गई। इसी कड़ी में दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक होटल में मंगलवार देर रात छापेमारी की गई।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को फरीदाबाद पुलिस को इस बाबत सूचना मिली थी कि विकास दुबे अपने गुर्गों के साथ जिले के किसी गेस्ट हाउस में छिपा हुआ है। इस पर फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की सभी टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी को अंजाम दिया, लेकिन विकास दुबे यहां से फरार होने में कामयाब रहा। वहीं, होटल के पास एक घर पर मारे गए छापे में पुलिस ने विकास के 3 करीबियों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को एक मामले में गिरफ्तार करने लिए पुलिस टीम गई थी। इस बीच सूचना मिलते ही विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद जैसे ही पुलिसकर्मी पहुंची तो ताबड़तोड़ फायरिंग करके 8 पुलिसवालों की हत्या कर दी। इसके बाद विकास  दुबे अपने साथियों के साथ फरार है। 

वहीं, यूपी के हमीरपुर में विकास दुबे के करीबी अमर दुबे को उत्तर प्रदेश विशेष जांच दल (Uttar Pradesh Special Task Force) ने एनकाउंटर में मार गिराया है। सूत्रों की मानें तो अमर दुबे को विकास दुबे का दाया हाथ कहा जाता था। अमर दुबे के एनकाउंटर से विकास दुब को बड़ा झटका लगा है। 

Kanpur Encounter Case: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के 3 साथियों की फरीदाबाद कोर्ट में पेशी, प्रभात को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड

chat bot
आपका साथी