जानिये- कैसे हरियाणा और दिल्ली के नामी बदमाश काला जठेड़ी के लिए लाकडाउन बना विलेन

लारेंस बिश्नोई गिरोह राजस्थान हरियाणा व दिल्ली में सक्रिय है। लारेंस बिश्नोई राजू बसौदी और काला जठेड़ी इस गिरोह के मास्टरमाइंड हैं। काला जठेड़ी और लारेंस बिश्नोई जेल के अंदर थे तब राजू बसौदी थाईलैंड में बैठकर गिरोह का संचालन कर रहा था।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:30 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:30 AM (IST)
जानिये- कैसे हरियाणा और दिल्ली के नामी बदमाश काला जठेड़ी के लिए लाकडाउन बना विलेन
जानिये- कैसे हरियाणा और दिल्ली के नामी बदमाश काला जठेड़ी के लिए लाकडाउन बना विलेन

नई दिल्ली/फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। लारेंस बिश्नोई गिरोह का गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी फरवरी 2020 में गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के बाद राजू बसौदी की तरह थाईलैंड भागना चाहता था। वह फर्जी पासपोर्ट बनवा चुका था, मगर तभी कोरोना संक्रमण के चलते लाकडाउन लग गया और उसका यह सपना धरा रह गया। वह चाहता था कि थाईलैंड में बैठकर वहीं से गिरोह का संचालन करे।

लारेंस बिश्नोई गिरोह राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में सक्रिय है। लारेंस बिश्नोई, राजू बसौदी और काला जठेड़ी इस गिरोह के मास्टरमाइंड हैं। काला जठेड़ी और लारेंस बिश्नोई जेल के अंदर थे, तब राजू बसौदी थाईलैंड में बैठकर गिरोह का संचालन कर रहा था। जनवरी 2020 में हरियाणा एसटीएफ ने राजू बसौदी को थाईलैंड में पकड़ लिया था। तब काला जठेड़ी को जेल से भगाने की योजना बनाई गई, ताकि वह बाहर रहकर गिरोह का संचालन कर सके।

फरीदाबाद अदालत में पेशी से वापस ले जाते समय गिरोह के सदस्यों ने फरवरी 2020 में उसे फरार करा लिया था। मगर तब उसके गिरोह के अहम सदस्य फरीदाबाद पुलिस ने धर दबोचे थे। इससे गिरोह कमजोर पड़ गया।

पांच हत्या में आया नाम

करीब एक महीने पहले दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी को धर दबोचा। अब फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। वह सात दिन की पुलिस रिमांड पर था। उससे पूछताछ में पता चला कि फरारी के दौरान उसने अपने गुर्गों से वारदात कराई। इसमें हत्या की दो वारदात सोनीपत में, एक यमुनानगर, एक पंजाब के कोटकपूरा और सिरसा के गांव चौटाला में शराब ठेकेदार की हत्या शामिल है। आरोपित ने फरारी के दौरान दिल्ली के छावला व नरेला में दो लोगों के घरों पर फायरिंग कराई थी। इसके अलावा पंजाब के कोटकपूरा में भी एक युवक की हत्या की कोशिश की। पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी