शराब पीने रोकने पर पति ने जलते चूल्हे में दिया पत्नी का चेहरा

कल्पना के मुताबिक पिंटू शराब पीने का आदी है। वह अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता है। छह अगस्त को कल्पना घर पर चूल्हे में खाना बना रही थी। तभी उसका पति शराब पीने लगा। कल्पना ने उसे शराब पीने से रोका। इस पर पिंटू भड़क गया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 07:54 PM (IST)
शराब पीने रोकने पर पति ने जलते चूल्हे में दिया पत्नी का चेहरा
महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। बीपीटीपी थाना इलाके में पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति हैवान बन गया। उसने पहले पत्नी का मुंह जलते चूल्हे में दे दिया। इसके बाद उसके ऊपर गर्म दाल उंडेल दी। इसमें महिला का चेहरा व शरीर झुलस गया। महिला कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। अब जब उसकी हालत में सुधार हुआ है तो पुलिस ने उसके बयान लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की पति की तलाश

पुलिस ने आराेपित पति की तलाश शुरू की दी है, मगर वह फरार है। यह घटना कल्पना नाम की महिला के साथ हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह गांव खेड़ी कलां में पति पिंटू के साथ ईंट भट्ठे पर काम पर काम करती है। दोनों परिवार के साथ भट्टे के पास झुग्गी बनाकर रहते हैं।

पांच साल पहले की थी शादी

पिंटू से कल्पना की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। कल्पना के मुताबिक पिंटू शराब पीने का आदी है। वह अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता है। छह अगस्त को कल्पना घर पर चूल्हे में खाना बना रही थी। तभी उसका पति शराब पीने लगा। कल्पना ने उसे शराब पीने से रोका। इस पर पिंटू भड़क गया। उसने पहले कल्पना को बुरा भला कहा। इसके बाद गुस्से में पत्नी कल्पना की गर्दन पकड़कर चेहरा जलते चूल्हे में दे दिया। इससे उसका चेहरा झुलस गया।

गर्म दाल पत्नी के उपर उड़ेल दी

कल्पना का कहना है कि इतने पर भी पति नहीं रुका। इसके बाद उसने गर्म दाल कल्पना के ऊपर उड़ेल दी। इससे कल्पना की पीठ भी झुलस गई। उसकी चीख सुनकर ससुर विनोद व अन्य स्वजन वहां आ गए। उन्होंने कल्पना को बचाया। परिवार वालों को देखकर पिंटू भाग गया। कल्पना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब जब वह बयान देने की स्थिति में हुई तो पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पिंटू की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी