Kisan Andolan: सीएम मनोहर लाल को 'पाकिस्तानी' कहकर फंसे गुरनाम सिंह चढ़ूंनी, दे सकते हैं गिरफ्तारी

लगातार भारी विरोध का सामना कर रहे किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय परिसर में पहुंचने की सूचना। बताया जा रहा है कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी इस मामले में गिरफ्तारी भी दे सकते हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 02:46 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 03:18 PM (IST)
Kisan Andolan: सीएम मनोहर लाल को 'पाकिस्तानी' कहकर फंसे गुरनाम सिंह चढ़ूंनी, दे सकते हैं गिरफ्तारी
Kisan Andolan: सीएम मनोहर लाल को 'पाकिस्तानी' कहकर फंसे गुरनाम सिंह चढ़ूंनी, दे सकते हैं गिरफ्तारी

नई दिल्ली/फरीदाबाद [सुशील भाटिया]। संयुक्त किसान मोर्चा के विवादित किसान नेताओं में शुमार गुरनाम सिंह चढ़ूनी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 'पाकिस्तानी' कहकर बुरी तरह से फंस चुके हैं। लगातार भारी विरोध का सामना कर रहे किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय परिसर में पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी इस मामले में गिरफ्तारी भी दे सकते हैं। उनके साथ कई समर्थक किसान भी मौजूद हैं। वहीं, किसान नेता के इस कदम को अपनी छवि सुधारने और राजनीति चमकाने के तौर पर देखा जा रहा है। गुरनाम सिंह चढ़ूनी को गिरफ्तार करने या नहीं करने का अंतिम फैसला फरीदाबाद पुलिस का होगा। 

तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कह दिया था। इसके बाद पंजाबी समाज में जबरदस्त रोष है। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और सोनीपत में पंजाबी समुदाय में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के प्रति काफी गुस्सा है। किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहने के बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज भी तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

उधर, भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहे जाने पर बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा ने प्रतिक्रिया में कहा था कि न सिर्फ हरियाणा बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में देश विभाजन के बाद बसे पुरुषार्थी समाज ने अपनी मेहनत से अपनी पहचान कायम की है। यह वह समाज है जिसने 1947 में उत्तरी-पश्चिमी सीमांत प्रांत से आकर औद्योगिक नगरी एनआइटी की स्थापना अपने हाथों से की, बल्कि औद्योगिक नगरी को एक नया रूप दिया।  गुरुनाम सिंह चढ़ूनी को अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

आंदोलनकारियों के दिल्ली कूच के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस सतर्क

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारियों के दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस भी सतर्क है। शुक्रवार को भी बदरपुर बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त ओपी सिंह का कहना है कि किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चिह्नित स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कुछ उपद्रवी मौके का फायदा उठाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इस तरह के लोगों से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। उन्होंने बताया कि बार्डर क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाएगी और वाहनों की जांच होगी। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दिल्ली जाने वाले मार्गों पर पेट्रोलिंग की जाए। नकारात्मक छवि वाले लोगों पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।

Driverless Metro In Delhi: लाखों यात्रियों को तोहफा, जल्द पूरी पिंक लाइन पर बिना ड्राइवर रफ्तार भरेगी दिल्ली मेट्रो

chat bot
आपका साथी