जानिए क्‍यों आप नेता ने कहा हरियाणा सरकार सड़कों पर मछलीपालन कराना चाहती है

आप नेता नवीन जयहिंद ने विकास कार्यों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सड़कों पर मछली पालन करना चाहती है।

By Edited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 11:53 AM (IST)
जानिए क्‍यों आप नेता ने कहा हरियाणा सरकार सड़कों पर मछलीपालन कराना चाहती है
जानिए क्‍यों आप नेता ने कहा हरियाणा सरकार सड़कों पर मछलीपालन कराना चाहती है

फरीदाबाद, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने विकास कार्यों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था नहीं करा पाई है।

मामूली बारिश होने पर शहर की सड़कें झील का रूप धारण कर लेती हैं। सरकार सड़कों पर मछली पालन करना चाहती है। जयहिंद एनआइटी विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने फरीदाबाद के विकास की दिल्ली से की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और स्कूल की दशा देखो और फिर फरीदाबाद के अस्पतालों और स्कूलों को देखो। फरीदाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल खुद आपातकालीन बना हुआ है।

यहां पर न तो मरीजों के लिए दवा है और न ही कोई सुविधा है। फरीदाबाद में लोगों को बिजली नहीं मिलती, बिल अवश्य हजारों का मिल जाता है। दिल्ली में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाती है। जयहिंद ने कहा कि वो अब तक 40 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन आयोजित कर चुके हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी, डॉ. प्रिंस, कुलदीप कौशिक, बड़खल के प्रधान धर्मवीर भड़ाना, महिला जिला अध्यक्ष गीता शर्मा, नरेंद्र सरोहा, एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा ने स्वागत किया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी