Cyber Crime: झारखंड के जामताड़ा और कर्नाटक से 8 साइबर ठग हुए गिरफ्तार

आरोपितों में जामताड़ा के रहने वाले विष्णु मंडल प्रदीप दास नरेश दास विक्की कुमार राकेश दास संतोष मंडल सुशील महतो और कर्नाटक निवासी राजा हुसैन शामिल हैं। आरोपितों को वहां की अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस ने लिया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 12:34 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 12:34 PM (IST)
Cyber Crime: झारखंड के जामताड़ा और कर्नाटक से 8 साइबर ठग हुए गिरफ्तार
झारखंड के जामताड़ा और कर्नाटक से गिरफ्तार आरोपितों की फाइल फोटो।

फरीदाबाद [हरेंद्र नागर]। झारखंड के जामताड़ा और कर्नाटक से फरीदाबाद साइबर अपराध शाखा ने आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में जामताड़ा के रहने वाले विष्णु मंडल, प्रदीप दास, नरेश दास, विक्की कुमार, राकेश दास, संतोष मंडल, सुशील महतो और कर्नाटक निवासी राजा हुसैन शामिल हैं। आरोपितों को वहां की अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस ने लिया है। साइबर टीम इन सभी आरोपितों को लेकर शनिवार शाम तक फरीदाबाद पहुंचेगी।

आरोप है कि ये बदमाश अपग्रेड करने का झांसा देकर लोगों के मोबाइल फोन से उनकी सिम हैक कर लेते थे। फिर सिम के जरिये बैंक खातों में सेंध लगा देते थे। सूत्रों के मुताबिक आरोपितों की फरीदाबाद में साइबर ठगी के चार मामलों में संलिप्तता मिली है। करीब 20 दिन पहले साइबर अपराध शाखा ने जामताड़ा से चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में अब पकड़े गए आरोपितों की जानकारी मिली थी।

यहां पर बता दें कि पिछले महीने ही सूरजकुंड थाना क्षेत्र में सिम अपग्रेड करने का झांसा देकर करीब 2.30 लाख रुपये उड़ाने के मामले में साइबर अपराध शाखा ने जामताड़ा झारखंड से अजय मंडल, भरत कुमार मंडल, शत्रुघ्न मंडल, नरेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया था। आरोपित सिम अपग्रेड करने का झांसा देकर डुप्लीकेट सिम बना लेते थे और उनके बैंक खाते खंगाल देते थे। 

गौरतलब है कि जामताड़ा, झारखंड राज्य का एक जिला है, जो साइबर ठगों के गढ़ के रूप में कुख्यात हो चुका है। बताया जाता है कि पूरे देश में होने वाले साइबर ठगी के 80 फीसद मामले जामताड़ा से जुड़े होते हैं। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में जाने से दूसरे राज्यों की पुलिस के पसीने छूटते हैं। रात 8 बजे के बाद झारखड़ की पुलिस भी जामताड़ा में छापेमारी से घबराती है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी