CBSE Result 2021: सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी

CBSE 12th Exam Result शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। जो परिणाम अब तक सामने आए हैं उसके अनुसार लड़कियों ने बाजी मारी है। विभिन्न स्कूलों में सर्वोच्च स्थानों पर छात्राओं ने ही कब्जा किया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:34 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:34 PM (IST)
CBSE Result 2021: सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी
विभिन्न स्कूलों में टाॅप स्थानों पर छात्राओं ने अपना नाम अंकित कराया।

फरीदाबाद (सुशील भाटिया)। कोरोना ने इस बार छात्र-छात्राओं को अपने परीक्षा परिणाम का खूब इंतजार कराया। आखिरकार शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। जो परिणाम अब तक सामने आए हैं, उसके अनुसार लड़कियों ने बाजी मारी है। विभिन्न स्कूलों में सर्वोच्च स्थानों पर छात्राओं ने ही कब्जा किया है। माडर्न विद्या निकेतन स्कूल सेक्टर-17 में वाणिज्य संकाय में छात्रा अवनीत ओबराय ने 99.2 फीसद अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया।

मेडिकल संकाय में नंदिनी ने 99 फीसद और नान मेडिकल में रिषित सिंगला 99.1 ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया। एमवीएन स्कूल की ही प्रगति मंगला ने 95.25 फीसद अंकों के साथ कामर्स संकाय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। एमवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य अगल्या वेंकटेश ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी बच्चों ने कोरोना संक्रमण की कठिन व विषम परिस्थितियों में पढ़ाई की और उनकी मेहनत सफल हुई।

विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल सेक्टर-15ए की छात्रा स्नेहा वशिष्ठ ने कामर्स संकाय में 98.8 फीसद अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। यही नहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर भी छात्राएं काबिज रही। मन्नत और यशी ने 98.2 फीसद अंक हासिल किए। पारुल ने 97.6 फीसद अंक, दशमेश सिंह और प्रेरणा सिंह ने 97.4 फीसद अंक हासिल किए। मेडिकल संकाय में छात्रा राधिका ने 97.8 फीसद अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। सौरव सिंह, अपर्णा व शिवम प्रत्येक ने 97.2 फीसद अंक हासिल किए।

नान मेडिकल में आकाश सिंह ने 98 फीसद अंक हासिल किए। यश रंजन ने 97 फीसद, प्रेम ने 96.4, वर्षों ने 96.2 फीसद अंक हासिल किए। विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने सफल विद्याथियों को बधाई देते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में बच्चों की मेहनत व प्रतिभा का मूल्यांकन आसान न था। सभी बच्चे और अभिभावक इससे संतुष्ट हैं, खुश है। सभी को बधाई, अब बच्चे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 की छात्रा प्राची ने 98.4 फीसद अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या अनीता गौतम ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी