फरीदाबाद: अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ तेज होगा अभियान

निगम की ओर से 4 दिसंबर से शुरू होने वाले अभियान के लिए अलग-अलग दिनों के लिए पुलिस बल मांगा गया है। अवैध निर्माण के खिलाफ होने वाले कार्रवाई गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी होगी। नगर निगम में लंबे समय से अवैध निर्माण की शिकायतें आ रही हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 05:04 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 05:04 PM (IST)
फरीदाबाद: अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ तेज होगा अभियान
नगर निगम ने मांगा पुलिस बल, 4 दिसंबर से शुरू करेंगे कार्रवाई।

फरीदाबाद (अनिल बेताब)। नगर निगम ने अलग-अलग क्षेत्रों में बढ़ रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज करने की तैयारी कर ली है। निगम की ओर से 4 दिसंबर से शुरू होने वाले अभियान के लिए अलग-अलग दिनों के लिए पुलिस बल मांगा गया है। अवैध निर्माण के खिलाफ होने वाले कार्रवाई गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी होगी।

बता दें कि नगर निगम में लंबे समय से अवैध निर्माण की शिकायतें आ रही हैं। सीएम विंडो पर भी अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण संबंधी शिकायतें लंबित चल रही हैं।  इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डा. यश गर्ग ने अब कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। अवैध निर्माण के खिलाफ होने वाली कार्रवाई फिलहाल 4 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगी। 

अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान 4 दिसंबर को शर्मा चौक, एसजीएम नगर, 7 दिसंबर को एनआइटी 3 सी, 3 एच, 8 दिसंबर को एनआइटी 5 नंबर डी व ई ब्लाक, 14 दिसंबर को गांव बड़खल, 15 दिसंबर को गांव भाखरी तथा 16 दिसबर को गांव सारन में चलेगा। 

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार से अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसी भी कई शिकायतें आई हैं, जिनमेें हमने पहले कार्रवाई की थी। लोग फिर से अवैध निर्माण करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वयं जागरूक होना चाहिए। नक्शा पास करवाने के बाद ही निर्माण किया जाना चाहिए।


झाड़सेंतली फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू

इधर बल्‍लभगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग गांव झाड़सेंतली के पास बने फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू हो गया है। एनएचएआइ के परियोजना प्रबंधक धीरज सिंह ने रिबन काट कर विधिवत रूप से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता मुकेश डागर मौजूद थे। फ्लाईओवर का उद्घाटन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को करना था, पर सोमवार की रात पूर्व मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल की मृत्यु होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद कर दिया और इसे वाहन चालकों के लिए खोलने के निर्देश दिए। इसलिए परियोजना प्रबंधक धीरज सिंह ने स्वयं इसको विधिवत रूप से खोल दिया। फ्लाईओवर शुरू होने से अब पलवल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे आसपास के दर्जनों गांवों को भी फायदा हुआ है। अब उन्हें भी आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। (जासं)

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी