मुंबई-दादरी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए यमुना नदी पर तैयार हुआ पुल, जल्द बिछाया जाएगा ट्रैक

कॉरिडोर निर्माण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। यह कारिडोर करीब 20 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है ताकि आमजन सहित कोई जानवर इस पर न चढ़ सके। इससे हादसे होने की आशंका भी कम होगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 08:43 AM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 08:43 AM (IST)
मुंबई-दादरी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए यमुना नदी पर तैयार हुआ पुल, जल्द बिछाया जाएगा ट्रैक
कॉरिडोर निर्माण का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। मुंबई-दादरी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर (Mumbai Dadri railway freight corridor) के लिए यमुना नदी पर बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शनिवार रात इसके ऊपर लोहे का गार्डर रख दिया गया। अब पुल के ऊपर पटरी बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों ने दावा किया है कि मुंबई-दादरी रेलवे फ्रेट के इस पूरे कॉरिडोर का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।

28 किलोमीटर क्षेत्र से गुजरेगी लंबी लाइनफ्रेट कॉरिडोर

लाइनफ्रेट कॉरिडोर के लिए रेलवे की यह लाइन जिले में 28 किलोमीटर एरिया से गुजरेगी। इसके लिए जिले के 20 गांव की 551 एकड़ भूमि अधिगृहीत की जा चुकी है। कॉरिडोर निर्माण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। यह कारिडोर करीब 20 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है ताकि आमजन सहित कोई जानवर इस पर न चढ़ सके। इससे हादसे होने की आशंका भी कम होगी। कॉरिडोर जिन मार्गों को पार कर रहा है, वहां अंडरपास बनाने का काम भी किया जा रहा है।

 वाईपी शर्मा (उप मुख्य परियोजना प्रबंधक, डेडिकेटिड फ्रेट कारिडोर कारपोरेशन) का कहना है कि कॉरिडोर का निर्माण पूरा करने की डेड लाइन अगले साल दिसंबर तक तय की हुई है। इसी के मद्देनजर कम तेजी से चल रहा है। यमुना नदी पर तैयार किए गए पुल पर जल्द पटरी बिछाई जाएंगी। समूचे कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी