शर्मनाकः निजी अस्पताल में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म

किशोरी के पिता डायलिसिस के लिए अस्पताल पहुंचे थे। किशोरी अटेंडेंट के रूप में पिता के साथ गई थी। किशोरी थोड़ी देर कमरे के बाहर बैठी रही इसके बाद तीसरी मंजिल पर वाशरूम चली गई। जैसे ही वह वाशरूम से बाहर आयी यह हादसा हुआ।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 08:24 PM (IST)
शर्मनाकः निजी अस्पताल में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
पिता के साथ अस्पताल गई थी किशोरी।

फरीदाबाद [हरेंद्र नागर]। सेक्टर-16ए स्थित एक निजी अस्पताल में पिता के साथ पहुंची 14 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता डायलिसिस के लिए अस्पताल पहुंचे थे। किशोरी अटेंडेंट के रूप में पिता के साथ गई थी। अस्तपाल में पिता डायलिसिस के लिए अंदर लैब में चले गए।

किशोरी थोड़ी देर कमरे के बाहर बैठी रही, इसके बाद तीसरी मंजिल पर वाशरूम चली गई। जैसे ही वह वाशरूम से बाहर आई एक युवक वहां पहुंचा। उसने किशोरी काे साथ चलने के लिए कहा। किशोरी ने इन्कार किया तो वह उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए सीढ़ियों से नीचे बेसमेंट में ले गया।

बेसमेंट में सीढ़ियों के नीचे उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को वहीं छोड़कर भाग गया। किशोरी सीढ़ियों से ऊपर आई। उसने अस्पताल की महिला कर्मचारी को आपबीती बताई। महिला कर्मचारी ने यह बात डायलिसिस स्टाफ को बताई।

किशोरी का कहना है कि एक नर्स ने उसे यह बात अपने पिता को बीमारी का हवाला देकर बताने से मना किया। साथ ही उसे बहलाया कि वे उस युवक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उसे नौकरी से निकाल देंगे। किशोरी उस वक्त पिता के साथ घर आ गई। घर आकर उसने अपनी भाभी को घटना की जानकारी दी।

भाभी ने उसके भाई को बताया। तब वह किशोरी को लेकर महिला थाने पहुंचा और शिकायत दी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपित युवक अस्पताल का कर्मी है या वह किसी काम से अस्पताल पहुंचा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित की पहचान के लिए अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी