किसान के बेटे संजय बने नेवी में कोमोडोर

जनपद के सबसे बड़े गांव तिगांव निवासी किसान ब्रह्म सिंह अधाना के बड़े बेटे संजय अधाना (49) नेवी में कोमोडोर के पद पर पदोन्नत हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 07:00 PM (IST)
किसान के बेटे संजय 
बने नेवी में कोमोडोर
किसान के बेटे संजय बने नेवी में कोमोडोर

जासं, तिगांव : जनपद के सबसे बड़े गांव तिगांव निवासी किसान ब्रह्म सिंह अधाना के बड़े बेटे संजय अधाना (49) नेवी में कोमोडोर के पद पर पदोन्नत हो गए हैं। उनकी यह पदोन्नति बुधवार को हुई। तिगांव में यह सूचना आई, तो उनके स्वजनों सहित समस्त ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। संजय अधाना के भाई संदीप अधाना ने बताया कि उनके भाई नेवी में 1989 में सेकेंड लेफ्टिनेंट के रूप में भर्ती हुए थे। इससे पहले उनकी पोस्टिग हैदराबाद में थी। अब वह नेवी में कोमोडोर पदोन्नत हो गए हैं, तो उनकी पोस्टिग मुंबई हो गई है। संजय अधाना की पत्नी सीमा अधाना एक बहुराष्ट्रीय मेडिसन कंपनी में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। संजय अधाना के चाचा जेसी अधाना भी सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को लहंडौला निवासी समाजसेवी सुरजीत अधाना ने संजय अधाना के पिता ब्रह्म सिंह का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। जगत नंबरदार, सुरेंद्र अधाना सहित अन्य ग्रामीणों ने ब्रह्म सिंह को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी