एक निगमकर्मी निलंबित, दो बर्खास्त

नगर निगम सभागार में 22 जुलाई को शराब पीने के मामले में आइटी शाखा के क्लर्क अमित भटनागर को निलंबित जबकि अनुबंधित कर्मी लोकेश गौड़ व सौरभ श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 07:08 PM (IST)
एक निगमकर्मी निलंबित, दो बर्खास्त
एक निगमकर्मी निलंबित, दो बर्खास्त

जासं, फरीदाबाद : नगर निगम सभागार में 22 जुलाई को शराब पीने के मामले में आइटी शाखा के क्लर्क अमित भटनागर को निलंबित, जबकि अनुबंधित कर्मी लोकेश गौड़ व सौरभ श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया है। ये दोनों अनुबंधित कर्मी भी मुख्यालय पर कार्यरत थे। बता दें इस मामले की जांच निगमायुक्त डा.यश गर्ग ने संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान को सौंपी थी। जांच में तीनों कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। खुले में पी रहे थे शराब

22 जुलाई को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें निगम सभागार में कुछ कर्मी शराब पीते दिख रहे थे। मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर कर्मी तुरंत अपनी गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। इस मामले की जानकारी निगमायुक्त डा.यश गर्ग को हुई, तो उन्होंने इसकी जांच संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान को सौंप दी।

पहले भी आ चुके हैं कई मामले

निगम परिसर में शराब पीने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी निगम के कई अधिकारी शराब पीते रहे हैं और दोषी मिलने पर निलंबित भी हुए हैं। करीब चार साल पहले अमित भटनागर को नगर निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में शराब पीने के आरोप में निलंबित और सौरभ श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि अधिकारियों तक अच्छी पैठ होने से दोनों बहाल हो गए थे। 25 अक्टूबर, 2017 को नगर निगम मुख्यालय में पांच कर्मचारी शराब पीते पकड़े गए थे। इन्हें भी निलंबित किया गया था। 21 जनवरी, 2020 को नगर निगम की नर्सरी में चार कर्मी शराब पीते पकड़े गए थे। निगमायुक्त डॉ.यश गर्ग तक शिकायत पहुंची, तो मौके पर संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान पहुंचे थे। शराब पीने के साथ मीट खाते इन कर्मियों की फोटो एनआइटी के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली थी। हालांकि बाद में कर्मियों को माफ कर दिया गया था। कई बार नगर निगम मुख्यालय परिसर के डस्टबिन में शराब व बीयर की बोतलें भी मिली हैं। निगम सभागार में शराब पीने के आरोप की जांच संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने कर ली है। जांच के आधार पर तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है।

-डा.यश गर्ग,निगमायुक्त।

chat bot
आपका साथी