शौक के लिए अवैध हथियार रखने वाला गिरफ्तार

शौक के लिए अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 05:20 PM (IST)
शौक के लिए अवैध हथियार  
रखने वाला गिरफ्तार
शौक के लिए अवैध हथियार रखने वाला गिरफ्तार

जासं, फरीदाबाद : शौक के लिए अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने गिरफ्तार किया है। गुलशन नाम का यह आरोपित त्रिखा कालोनी बल्लभगढ़ का रहने वाला है। पुलिस की क्राइम ब्रांच को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपित कट्टा और कारतूस के साथ घूम रहा है। उसे सेक्टर-4 के पुल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सकता है। क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक कट्टा व कारतूस मिला। आरोपित ने बताया कि वह सिर्फ शौक-शौक में हथियार अपने पास रखता था। पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

जासं, फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम विनय उर्फ मेंढ़क और पवन उर्फ बंगाली है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपितों को ओल्ड फरीदाबाद तालाब रोड से गिरफ्तार किया गया है। दोनों इसी क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपितों ने सेक्टर-17 के एक मकान से चार मोबाइल चोरी कर लिए थे। क्राइम ब्रांच ने आरोपितों से चारों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। आरोपित विनय ने करीब एक हफ्ते पहले खेड़ी पुल क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। क्राइम ब्रांच ने उससे मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपितों ने नशे की पूर्ति के लिए चोरी करने की बात पुलिस को बताई है। दोनों को क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी