मेहंदी रचवाने को दिखा उत्साह, महिलाओं ने पुरस्कार भी जीते

करवा चौथ के उपलक्ष्य में डायमंड हिना की प्रस्तुति व दैनिक जागरण के संयोजन में मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:11 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:11 PM (IST)
मेहंदी रचवाने को दिखा उत्साह, महिलाओं ने पुरस्कार भी जीते
मेहंदी रचवाने को दिखा उत्साह, महिलाओं ने पुरस्कार भी जीते

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : करवा चौथ के उपलक्ष्य में डायमंड हिना की प्रस्तुति व दैनिक जागरण के संयोजन में आयोजित मेहंदी उत्सव में महिलाओं ने खासा उत्साह दिखाया।

ग्रेटर फरीदाबाद के पार्क ग्रेंड्यूरा(बीपीटीपी), सोसायटी सेक्टर-82 में आयोजित इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मेहंदी रचवाने के लिए सीनियर सिटीजन महिलाओं को प्राथमिकता दी गई थी। कार्यक्रम में तिगांव के विधायक राजेश नागर की धर्मपत्नी मंजू नागर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी। प्रतिभागियों को तरुण ज्वैलर्स की ओर से पुरस्कार भी दिए गए। पूरे कार्यक्रम में सीमा कपूर, सुनीता मेहता, आरडब्लयूए उपाध्यक्ष मुकेश जैन, कर्नल आरके टंडन ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

आरडब्ल्यूए की ओर से सुंदर आयोजन के लिए दैनिक जागरण, डायमंड हिना के चेयरमैन बाबू राम ओम प्रकाश, निदेशक रविद्र कुमार सिघल और तरुण ज्वेलर्स के निदेशक तरुण जैन और विनय जैन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी प्रभा वर्मा ने चरखा मेरा रंग ला, विच सोने दियां मेखा और मधु चड्ढा ने जब तक गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिदगानी रहे गीत गाकर खूब रंग जमाया। कोरोना की वजह से पहले लोग इकट्ठे नहीं हो पाते थे। अब कोरोना संकट टल गया है। ऐसे में जागरण ने मेहंदी उत्सव के माध्यम से हमें आपास में जोड़ा है।

-मंजू गुप्ता। इस बार मेरा 46वां करवा चौथ है। मैंने मेहंदी उत्सव में मेहंदी लगवाई है और प्रभु से अपने पति केके खुराना की मंगल कामना की है। करवा चौथ वाले दिन व्रत रख कर भी यही प्रार्थना करूंगी।

-कविता खुराना। मुझे मेहंदी उत्सव में जुड़ना बहुत अच्छा लगा। पर्व, त्योहार के मौके पर एक, दूसरे से मिलना-जुलना हो जाता है। यह सुंदर आयोजन रहा। इसके लिए आरडब्ल्यू, दैनिक जागरण और प्रायोजकों का धन्यवाद।

-मधु माहेश्वरी। कोरोना काल के चलते गत वर्ष लोग आपस में मिल नहीं पाए थे। इस बार भगवान की कृपा से सब ठीक है। दैनिक जागरण ने मेहंदी उत्सव का शानदार आयोजन किया। बेहतरीन कार्यक्रम के लिए आयोजकों व प्रायोजकों को बधाई, शुक्रिया। सभी के सुखमय जीवन की कामना करती हूं।

-पूनम। इस बार मेरा 40वां करवा चौथ है। मैंने मेहंदी उत्सव में मेहंदी लगवाई है। करवा चौथ पर मैं अपने पति जितेंद्र चड्ढा की लंबी उम्र की प्रभु से प्रार्थना करुंगी।

-मधु चड्ढा। मेहंदी सुहाग का प्रतीक है। जागरण ने उत्सव का आयोजन करके सुहागिनों का सम्मान किया है। इसके लिए आरडब्ल्यूए, दैनिक जागरण और डायमंड ग्रुप को धन्यवाद।

-शशी। दैनिक जागरण ने सुहागिनों से जुड़े इस करवा चौथ पर्व के मौके पर मेहंदी उत्सव का आयोजन करके सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए डायमंड हिना को भी बधाई।

-पूनम नांगिया। कोरोना के कारण हम पहले एक, दूसरे से मिल नहीं पाते थे। अब हालात सुधरे हैं और त्योहार भी धूमधाम से मनाए जाने लगे हैं। जागरण ने हमें यह मौका दिया है।

-मंजू अरोड़ा।

chat bot
आपका साथी