निगमायुक्त ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

नगर निगम आयुक्त सोनल गोयल ने शहर में बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 08:46 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:16 AM (IST)
निगमायुक्त ने किया रैन 
बसेरों का निरीक्षण
निगमायुक्त ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम आयुक्त सोनल गोयल ने शहर में बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण किया। निगमायुक्त एनआइटी नंबर दो में और जनता कॉलोनी स्थित रैन बसेरों में पहुंची, उन्होंने कड़ाके की सर्दी में वहां ठहरने वाले जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया और जहां भी कमियां नजर आई, उन्हें दूर करने को अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश दिए। निगमायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि निगम की ओर से पांच रैन बसेरे बनाए गए हैं, अभी उन्होंने दो का निरीक्षण किया है और कमियों को दूर करने के लिए कहा है। जल्द ही बाकी रैन बसेरों का निरीक्षण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी