अब और तेजी से होंगे विकास कार्य : गुर्जर

संसदीय क्षेत्र से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले और मोदी सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पंजाबी समाज की ओर से पंजाबी भवन सेक्टर-16 में जबरदस्त अभिनंदन हुआ। पंजाबी समाज के लोगों ने कृष्णपाल पर पुष्प वर्षा कर उन्हें आनंदित किया बदले में केंद्रीय मंत्री ने भी पूरे हाल में घूम-घूम कर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति पर पुष्प बरसाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 08:16 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2019 06:33 AM (IST)
अब और तेजी से होंगे 
विकास कार्य : गुर्जर
अब और तेजी से होंगे विकास कार्य : गुर्जर

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : संसदीय क्षेत्र से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले और मोदी सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पंजाबी समाज की ओर से पंजाबी भवन सेक्टर-16 में अभिनंदन हुआ। पंजाबी समाज के लोगों ने कृष्णपाल पर पुष्प वर्षा कर उन्हें आनंदित किया, बदले में केंद्रीय मंत्री ने भी पूरे हाल में घूम-घूम कर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति पर पुष्प बरसाए। उनके साथ विधायक सीमा त्रिखा, हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन धनेश अदलखा, हरियाणा बंजर भूमि विकास बोर्ड के चेयरमैन अजय गौड़ भी थे।

समारोह का अध्यक्षता पंजाबी सभा के चेयरमैन वासुदेव सलूजा ने की। समारोह में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.पीसी सेठ व उद्योगपति डीएन कथूरिया भी मंचासीन थे। समारोह में संस्था उपाध्यक्ष लोक नाथ मिगलानी, महासचिव यश बब्बर, प्रधान संजीव सलूजा, तिलक अरोड़ा, पप्पू नागपाल, राज मिगलानी, टोनी पहलवान व अन्यों ने फूल मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सरदार कुलदीप सिंह सैनी ने किया। अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यह बड़ी जीत उनकी नहीं बल्कि रिकार्ड तो फरीदाबाद की जनता के नाम दर्ज हुआ है। इसमें कृष्णपाल तो प्रतीक के रूप में जनता के सामने थे। उन्होंने कहा कि अब जितनी बड़ी जीत है, तो काम भी उतने तेजी से और उसी अनुपात में बड़े होंगे।

chat bot
आपका साथी