सिचाई विभाग ने बनाई रजवाहे के पुल की मुंडेर

आखिर सिचाई विभाग के अधिकारी गहरी नींद से जाग गए और हरचंदपुर रजवाहे के फतेहपुर तगा पुल की मुंडेर को बना दिया है। इसके बनने से स्थानीय लोगों व यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Mar 2020 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 11 Mar 2020 05:25 PM (IST)
सिचाई विभाग ने बनाई 
रजवाहे के पुल की मुंडेर
सिचाई विभाग ने बनाई रजवाहे के पुल की मुंडेर

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: आखिर सिचाई विभाग के अधिकारी गहरी नींद से जाग गए और हरचंदपुर रजवाहे के फतेहपुर तगा पुल की मुंडेर बना दी है। स्थानीय लोगों व यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।

गुरुग्राम नहर में से हरचंदपुर रजवाहा निकलता है। रजवाहे पर बल्लभगढ़-सोहना वाया धौज और बल्लभगढ़-सोहना वाया सरमथला की सड़क को जोड़ने वाली नेकपुर-फतेहपुरतगा सड़क पर एक पुल बनाया गया है। पुल की कई वर्ष से मुंडेर टूटी पड़ी थी। अंधेरे में दिखाई न देने के कारण पिछले दो महीने में चार कार रजवाहे में गिर चुकी हैं। बावजूद इसके अधिकारियों ने शिकायत पर भी सुनवाई नहीं की। ग्रामीणों की इस समस्या को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया और 23 फरवरी के संस्करण में 'रजवाहे के पुल की मुंडेर न होने से हो रही दुर्घटनाएं' नामक शीर्षक से खबर छापी। इसके बाद प्रशासनिक व सिचाई विभाग के अधिकारी हरकत में आए और सिचाई विभाग ने पुल की मुंडेर बनाकर तैयार कर दी। फतेहपुर तगा से नेकपुर वाली सड़क से काफी संख्या में वाहन निकलते हैं। दोनों गांवों के बीच बने हरचंदपुर रजवाहे के पुल की मुंडेर न होने से वाहन निकलते समय अनियंत्रित होने से रजवाहे में गिर जाते थे। पिछले महीने एक कार के गिरने से चार लोग बाल-बाल बचे थे। अब मुंडेर बनने से रात को पुल भी दिखाई देता है और वाहनों के गिरने का डर नहीं है।

-अरसद खान, पूर्व सरपंच फतेहपुर तगा। हरचंदपुर रजवाहे का पुल बनाने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा हुआ है। फिलहाल वाहन चालकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग से लगभग 75 हजार रुपये की लागत से मुंडेर बना दी हैं। बजट मंजूर होने पर पुल को दो लेन का बनाया जाएगा।

-बीएस रावत, कार्यकारी अभियंता सिचाई विभाग।

chat bot
आपका साथी