जलभराव से जूझ रहे पॉश सेक्टरवासी

सेक्टर-15ए राधा स्वामी सत्संग घर के सामने वाले रोड पर जलभराव से लोग परेशान हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग का पानी साथ लगते सेक्टर-15ए में आ जाता है और यह क्षेत्र जलभराव से घिर जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:27 PM (IST)
जलभराव से जूझ रहे पॉश सेक्टरवासी
जलभराव से जूझ रहे पॉश सेक्टरवासी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : सेक्टर-15ए राधा स्वामी सत्संग घर के सामने वाले रोड पर जलभराव से लोग परेशान हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग का पानी साथ लगते सेक्टर-15ए में आ जाता है। इससे इस क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। दूसरी तरफ ग्रीन बेल्ट पर भैंसों की डेयरी चल रही है। इसी रोड पर अवैध झुग्गी भी बनी है। इससे भी आते-जाते लोगों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासियों में इसे लेकर रोष है कि लगातार नगर निगम में शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों ने अब इसकी शिकायत नगर निगम के उपमहापौर मनमोहन गर्ग व नगर निगम के अधीक्षण अभियंता बिरेंद्र कर्दम से भी की है। बिरेंद्र कर्दम ने कि जलभराव की समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।

वर्जन..

बारिश से राजमार्ग का पानी सेक्टर की ओर आता है, क्योंकि राजमार्ग ऊंचा है और सेक्टर-15ए की सड़क नीची है। जलनिकास के लिए अलग से एक लाइन भी डाली जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी पत्र लिखा जाएगा।

-मनमोहन गर्ग, उपमहापौर, नगर निगम

मेरे पास भी शिकायतें आई हैं। जलनिकास के लिए क्या हो सकता है, इसके लिए जल्द प्रयास होगा। मंगलवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से भी बात होगी। समस्या का उचित समाधान होगा।

-नरेंद्र गुप्ता, विधायक, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र

chat bot
आपका साथी