पुलिस और दमकल कर्मियों ने लोगों को आग से बचाया

पुलिस और दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाकर सेक्टर-45 के दो मकान में आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:28 PM (IST)
पुलिस और दमकल कर्मियों 
ने लोगों को आग से बचाया
पुलिस और दमकल कर्मियों ने लोगों को आग से बचाया

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : पुलिस और दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाकर सेक्टर-45 के दो मकानों में रह रहे लोगों को सकुशल बचा लिया। इन मकानो में आग लगने से लोग धुएं से घिर गए थे। एक मकान में आग लगी थी और दूसरे मकान में धुआं पहुंच गया था। कार्रवाई में पुलिस को करीब एक घंटा लगा। एक मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-45 के मकान नंबर 308 में शाम करीब चार बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। रेल विहार सेक्टर-45 निवासी एक व्यक्ति ने ये जानकारी दी थी। जानकारी पर सेक्टर-46 चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मकान नंबर 308 में आग लगी हुई थी। इस आग का धुआं मकान नंबर 309 में भी पहुंच गया था। मकान नंबर 309 में बुजुर्ग महिला और बुजुर्ग व्यक्ति अपने दो साल के नाती के साथ मौजूद थे। जिनको फोन पर संपर्क कर बाहर आने के लिए पुलिस ने कहा, लेकिन वे धुएं से घिरे हुए थे। पुलिस ने मशक्कत करते हुए उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस टीम ने दमकल कर्मियों की मदद से मकान में लगी आग पर लगभग एक घंटे में काबू कर लिया। मकान में सभी सामान जल गया था। मकान नंबर-308 के मालिक ऋषि राज को पहले ही बहार निकाल लिया था। चौकी प्रभारी ने मकान मालिक ऋषि राज से आग का कारण पूछा तो बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। परिवार के सदस्य कुछ काम से बाहर गए हुए थे। दमकल कर्मियों के 30 मिनट बाद तक वहां रुकने के बाद पुलिस टीम गस्त के लिए निकल गई। आग पूर्ण शांत होने के बाद ही पुलिस चौकी के लिए निकली। लोगों ने पुलिस और दमकल कर्मियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

chat bot
आपका साथी