अंत्योदय परिवार उत्थान मेला के लिए 728 ने कराया रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन सेक्टर-12 हरियाणा राज्य खेल परिसर में सोमवार और मंगलवार को किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:56 PM (IST)
अंत्योदय परिवार उत्थान मेला के लिए 728 ने कराया रजिस्ट्रेशन
अंत्योदय परिवार उत्थान मेला के लिए 728 ने कराया रजिस्ट्रेशन

वि., फरीदाबाद : मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन सेक्टर-12, हरियाणा राज्य खेल परिसर में सोमवार और मंगलवार को किया जाएगा। रविवार को जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेले का आयोजन शहरी लाभार्थियों के लिए किया जा रहा है। इसे पांच जोन में विभाजित किया गया है। इनमें जोन-1 में एनआइटी शहरी, जोन-2 में बड़खल शहरी, जोन-3 में फरीदाबाद शहरी, जोन-4 में बल्लभगढ़ शहरी और जोन-5 में तिगांव शहरी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 17 विभिन्न विभाग यहां अपने-अपने स्टाल लगाएंगे। उन्होंने बताया कि दो दिन के इस मेले के लिए अब तक 728 लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। रोजगार लेने आने वाले पात्र लाभार्थियों के लिए रोजगार मेले में प्रत्येक जोन वाइज पांच हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। जहां पर पहुंचकर पात्र लाभार्थी अपने से जुड़े विषय के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं। पात्र लाभार्थियों को अपने साथ अपना परिवार पहचान पत्र साथ लाना होगा। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी