सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस की नई पहल

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने नई पहल की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:45 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने 
के लिए पुलिस की नई पहल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस की नई पहल

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने नई पहल की है। अब गंभीर सड़क दुर्घटना के मामलों में डीसीपी और एसीपी ट्रैफिक मौके पर जाकर कारणों की पड़ताल करेंगे। इसके बाद संबंधित विभागों से समन्वय करके हादसे के कारण दूर करने का प्रयास करेंगे। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक में इसके लिए आदेश दिए। जिले में होती हैं सबसे अधिक दुर्घटना

पुलिस आयुक्त ने कहा कि फरीदाबाद हरियाणा का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला है। यहां कम क्षेत्रफल में अधिक लोग निवास करते हैं। कारखानों की संख्या अधिक होने के कारण यहां वाहनों की संख्या भी अधिक है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाएं भी अधिक होती हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सबसे पहले दुर्घटना होने के पीछे के कारणों का पता लगाना अति आवश्यक है। यदि दुर्घटना के कारण का सही से निरीक्षण किया जाए तो उसे खत्म करके उस स्थान पर होने वाली दुर्घटना से नागरिकों को बचाया जा सकता है। डीसीपी और एसीपी तैयार करेंगे रिपोर्ट:

डीसीपी और एसीपी मौके पर जाकर दुर्घटना के कारणों की एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। उसमें उस स्थान पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों का विवरण होगा। इस रिपोर्ट के अनुसार ही संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित करके निर्धारित स्थान पर यातायात सुरक्षा स्²ढ़ की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के कई कारण हो सकते हैं। इनमें चौराहों पर रेड लाइट, सड़क पर संकेतात्मक निर्देश का अभाव, स्पीड ब्रेकर तथा रिफ्लेक्टर की कमी होना तथा तेज गति व गलत दिशा में वाहन चलाना, सड़क पर बहुत अधिक गड्ढे होना, आवारा जानवरों का एकदम से सड़क पर आ जाना मुख्य कारण हैं। इन कारणों से निपटने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हित किया जाएगा। जिन स्थानों पर रेड लाइट, सचेतात्मक निर्देश या रिफ्लेक्टर की कमी के कारण दुर्घटना होती है वहां पर संबंधित प्रशासनिक विभाग से संपर्क करके जल्द से जल्द वहां पर इन सबको उपलब्ध करवाया जाए। तेज गति के कारण घटित होने वाली दुर्घटनाओं वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाएं जाएंगे।

chat bot
आपका साथी