नाराज होकर निकली किशोरी पंजाब में मिली
परिवार वालों से नाराज होकर घर से निकली किशोरी को पुलिस की मिसिग सेल ने पंजाब के फतेहगढ़ से ढूंढ निकाला है।
जासं, फरीदाबाद: परिवार वालों से नाराज होकर घर से निकली किशोरी को पुलिस की मिसिग सेल ने पंजाब के फतेहगढ़ से ढूंढ निकाला है। मिसिग सेल किशोरी को सकुशल फरीदाबाद ले आई और उसके स्वजन को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में एक परिवार की पांच बेटियों में सबसे छोटी 17 वर्षीय किशोरी करीब एक सप्ताह पहले घर से लापता हो गई थी। परिवार वालों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया मगर उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार ने सराय ख्वाजा थाना पुलिस को शिकायत दे दी। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने भी किशोरी को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मामला मिसिग सेल के पास पहुंचा। तकनीक की सहायता से मिसिग सेल ने पता लगाया कि किशोरी पंजाब के फतेहगढ़ में है। इसके बाद टीम फतेहगढ़ के लिए रवाना हो गई। वहां से किशोरी को सकुशल बरामद कर फरीदाबाद ले आई। उसे उसके स्वजन को सौंप दिया। बेटी को वापस पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।