गुरुग्राम नहर के पुल को छह लेन बनाने का काम शुरू

गुरुग्राम नहर पर सेक्टर-तीन व आठ के बीच छह लेन पुल बनाने के लिए तोड़फोड़ शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:16 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:16 PM (IST)
गुरुग्राम नहर के पुल को छह 
लेन बनाने का काम शुरू
गुरुग्राम नहर के पुल को छह लेन बनाने का काम शुरू

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : गुरुग्राम नहर पर सेक्टर-तीन व आठ के बीच छह लेन पुल बनाने के लिए सिचाई विभाग ने पुराने पुल को तोड़ना शुरू कर दिया है। पुल छह करोड़ से बनाया जाएगा। अब इसे आम लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दिया है। सेक्टर-आठ-सात-चार की तरफ जाने वाले दूसरे पुलों से होकर आवागमन करेंगे।

गुरुग्राम नहर पर सेक्टर-सात-आठ के डिवाइंडिग मार्ग को सेक्टर-तीन से जोड़ने के लिए दो लेन का पुल बनाया हुआ है। पुल के नजदीक ही कई फार्म हाउस हैं, जहां पर अक्सर शादियों व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। इस पुल पर ट्रैफिक भी बहुत ज्यादा है। यहां पर सब्जी-फल विक्रेताओं और रेडीमेड कपड़ा बेचने वाले रेहड़ी लगा कर अतिक्रमण कर लेते हैं। पुल के आसपास सैकड़ों रेहड़ियां खड़ी रहती है। सुबह-शाम जब लोग फैक्ट्रियों में ड्यूटी जाते हैं या फिर छुट्टी होती है, तो यहां पर जाम लग जाता है। इस जाम से छुटकारा दिलाने के लिए परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दो लेन पुल को छह लेन बनाने के लिए सिचाई विभाग से योजना बनवाकर मंजूर करा दिया। इतना नहीं सरकार से बजट भी विभाग के पास पहुंच गया है। बल्लभगढ़ से सेक्टर-12 अदालत और लघु सचिवालय आने-जाने के लिए ये पुल सबसे जरूरी है। संकरा होने की वजह से कई बार जाम का सामना करना पड़ता है। अब पुल छह लेन बन जाएगा, तो आवागमन सुगम होगा। फिलहाल नहर का पानी 25 अप्रैल तक बंद कराया हुआ है। छह लेन का पुल बनाने के लिए सबसे पहले पुराने को तोड़ना है।

-वीएस रावत, कार्यकारी अभियंता सिचाई विभाग फरीदाबाद

chat bot
आपका साथी