'प्रेरणा आधारित प्रशासन का पुलिस पर सकारात्मक असर'

प्रेरणा आधारित प्रशासन का पुलिस पर सकारात्मक असर दिख रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:22 PM (IST)
'प्रेरणा आधारित प्रशासन का 
पुलिस पर सकारात्मक असर'
'प्रेरणा आधारित प्रशासन का पुलिस पर सकारात्मक असर'

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : प्रेरणा आधारित प्रशासन का पुलिस पर सकारात्मक असर दिख रहा है। पुलिस मुख्यालय ने आंकड़े जारी कर यह दावा किया। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने जुलाई 2020 में पदभार संभालने के बाद पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और निष्ठा से ड्यूटी के लिए प्रेरित किया था।

बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व सम्मान करके प्रोत्साहित किया। जुलाई से अब तक सैकड़ों पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र दिए गए। बीट प्रणाली पुलिसिग के तहत सभी थानों में 702 पुलिसकर्मियों को बीट अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। इन पुलिसकर्मियों ने अभी तक एक लाख 11 हजार परिवारों से संपर्क किया है। छह हजार लोगों तक एफआइआर और अदालत के चालान की कापी भिजवाई गई है। आठ हजार लोगों के विभिन्न तरह के सत्यापन में बीट अधिकारियों ने मदद की। इसके अलावा बीट अधिकारियों ने अब तक करीब 22 हजार मुद्दे हल किए या उनमें सहायता की। पुलिस की तरफ से नौ महीने के अंदर 11 हजार सभाएं आयोजित की गई हैं। इनमें लोगों को साइबर अपराध और कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में अच्छे व बुरे लोगों की सूची भी बना ली है। इससे अपराध पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिली। पुलिस आयुक्त ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने की उनकी यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी