वैक्सीन आई हरे-हरे, म्हारे देश में..

वैक्सीन आई हरे-हरे वैक्सीन आई हरे-हरे म्हारे देश में।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:18 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:18 PM (IST)
वैक्सीन आई हरे-हरे, म्हारे देश में..
वैक्सीन आई हरे-हरे, म्हारे देश में..

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद : वैक्सीन आई हरे-हरे, वैक्सीन आई हरे-हरे म्हारे देश में। इसे देख डाक्टर भी फूले ना समाए। आंगनबाड़ी, आशा वर्कर सज गई, सज गए विधायक ऐसे, जैसे श्री भगवान। वैक्सीन आई हरे-हरे ..। शादी के समय लगन आने पर कुछ इसी तरह के परंपरागत लोकगीत हर घर में गाए जाते हैं।

वैक्सीन के टीकाकरण शुभारंभ अवसर पर तिगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ ग्रामीण महिलाओं ने चंद मिनटों में उसी तर्ज पर लोकगीत तैयार कर इसे सुरों में पिरो दिया। ग्रामीण अंचल की महिलाओं को असल लोकगीत की हर पंक्ति याद थी, उन्होंने इन पंक्तियों को टीकाकरण की शुरुआत से जोड़ दिया। खास अवसर पर गाए इस गीत को सुनने वालों ने खूब सराहा। अचानक आया आइडिया

टीकाकरण के लिए अस्पताल में आई तिगांव निवासी उमावती ने बताया कि जब वह अन्य महिलाओं संग टीकाकरण का इंतजार कर रहीं थी तो उन्हें यह आइडिया आया। अस्पताल का मुख्य द्वार फूलों से सजा हुआ है, सभी टीकाकरण के शुरुआत की ऐसे तैयारी कर रहे हैं, जैसे शादी हो। बस यही नजारा देख उन्हें शादी के समय घर में लगन आने का वह पल याद आ गया और टीकाकरण शुरू करने को लेकर लोकगीत बना डाला। इस लोकगीत में उनका साथ कमलेश, रेखा, गिर्राजो, सतेश और कमलेश ने बखूबी दिया। उन्होंने अपना आइडिया अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा.हरीश आर्य और डा.अजय गोयल से साझा किया, जो दोनों डाक्टरों को बेहद पसंद आया। इसके बाद जैसे ही टीकाकरण अभियान के मुख्य अतिथि एवं तिगांव से विधायक राजेश नागर आए, तो महिलाओं ने लोकगीत प्रस्तुत किया। विधायक ने भी महिलाओं को खूब दाद दी और इसे उत्साह बढ़ाने में सहायक बताया।

chat bot
आपका साथी